{"_id":"5d4487228ebc3e6d1d71dcc4","slug":"fulfillment-of-the-development-of-the-district-will-be-completed-fast-vinod-hathras-news-ali2099113107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के रुके हुए विकास के कामों को तेजी से कराएंगे पूरा- विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के रुके हुए विकास के कामों को तेजी से कराएंगे पूरा- विनोद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के रुके हुए विकास कार्यों को तेजी से कराएंगे पूरा: विनोद
जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष विनोद उपाध्याय को डीएम ने दिलाई शपथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद उपाध्याय को जिला पंचायत कार्यालय पर आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में डीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने विश्वास दिलाया कि वह जिले के रुके हुए विकास के कामों को तेजी से कराएंगे। इस मौके पर विधिवत तरीके से पूजन भी हुआ। मुख्य अतिथि सादाबाद विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय थे। इस दौरान समर्थकों ने उपाध्याय बंधुओं के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।
उल्लेखनीय है कि करीब 22 जून को तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था। 25 में से 16 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था। उसके बाद 29 जुलाई को फिर विनोद उपाध्याय और ओमवती यादव के बीच शक्ति परीक्षण किया था। इसमें एक वोट से विनोद उपाध्याय जीते थे। विनोद उपाध्याय को 13 और ओमवती यादव को 12 वोट मिले थे। अब गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने विनोद उपाध्याय को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर जिला पंचायत कार्यालय को सजाया गया था। विनोद उपाध्याय ने शपथ लेेने के बाद कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के जिले में रुके हुए विकास के काम कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही कुछ सदस्यों ने उनके विरोध में मतदान किया है, लेकिन वह सभी को अपने साथ लेकर चलेंगे। उन्हें किसी से गिला शिकवा नहीं है। उन्होंने कहा कि दो साल में जिला पंचायत में विकास का कोई काम नहीं हुआ और देहात का क्षेत्र काफी पिछड़ गया। उनका फोकस अब जिले का विकास कराने पर होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने इस चुनाव का शांतिपूर्वक व सही तरीके से कराने पर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की तारीफ की। रामवीर उपाध्याय ने विनोद उपाध्याय से कहा कि वह जिले का विकास कार्य कराएं। पूरे जिले की जनता उनके साथ है और जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि विकास उसी तरह से होना चाहिए, जिस तरीके से विनोद ने अपने पिछले कार्यकाल में कराया था और सीमा उपाध्याय, रामवती बघेल व वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के कार्यकाल में हुआ था।
डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने भी नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय से अपेक्षा की कि वह जिले का विकास कराएंगे और रुके हुए कामों को पूरा कराएंगे। कार्यक्रम के दौरान पूजन आदि भी हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, एसडीएम सदर नीतीश कुमार, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी हरपाल सिंह के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, बृजमोहन राही, सुनीता सिंह, सुरेंद्र बघेल, सरोज उपाध्याय, कल्पना उपाध्याय, मुन्नी देवी, संजय उर्फ प्रमोद कुमार, इंद्रजीत कुशवाहा, यतेंद्र बघेल, सत्यपाल सिंह, गिरीश पचौरी, केके दीक्षित, दिनेश शर्मा, भगवती गौतम, भगवती श्रोतिय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विनोद ने दूसरी बार ली अध्यक्ष पद की शपथ
हाथरस। साढ़े तीन साल में विनोद उपाध्याय ने दूसरी बार शपथ ली। इस बार जिला पंचायत के सबसे पहले चुनाव में विनोद उपाध्याय ही अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उसके बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था। तदुपरांत एक वोट से ओमवती यादव रामेश्वर उपाध्याय को परास्त कर जिला पंचायत की अध्यक्ष बन गईं थीं। अब एक वोट से ही विनोद उपाध्याय ने ओमवती यादव को हरा दिया। ऐसे में इस बार इस जिला पंचायत कार्यकाल में विनोद उपाध्याय ने दूसरी बार शपथ ली है।
तीन सदस्यों से भी कोई शिकायत नहीं: विनोद
हाथरस। शपथ लेने के बाद अपने संबोधन में विनोद उपाध्याय ने कहा कि वह उन तीन सदस्यों का भी आभार जताते हैं, जोकि उनके साथ अंत तक जुड़े रहे, लेकिन उन्हें वोट नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव करने वालों में 16 सदस्य थे। यह 16 सदस्य उनके साथ अंत तक रहे, लेकिन इनमें से तीन सदस्यों ने उन्हें वोट नहीं दिया। विनोद उपाध्याय ने कहा कि हो सकता है कि मुझमें ही कोई कमी होगी, जोकि इन तीन सदस्यों ने ऐन वक्त पर उन्हें वोट नहीं दिया, लेकिन उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। वह बिना किसी भेदभाव के जिले में विकास कार्य कराएंगे। उल्लेखनीय है कि विनोद के पक्ष में 25 में से 16 सदस्य अंत तक रहे, लेकिन ऐन वक्त पर तीन सदस्यों ने उन्हें वोट नहीं दिया और उनके समर्थन में 13 वोट पड़े।
ओमवती, उनके समर्थकों ने बनाई समारोह से दूरी
हाथरस। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव ने शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाए रखी। वह इस शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आई। उनके समर्थक कुछ सदस्य भी इस मौके पर नहीं आए। हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह में 25 में से लगभग 16 सदस्य आए, जबकि विनोद उपाध्याय को 25 में से 13 सदस्यों ने दिया था। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह में इसे लेकर भी खासी चर्चा रही कि वह कौन से सदस्य हैं, जिन्होंने वोट तो नहीं दिया, लेकिन अब यहां शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं।
भाजपा की सदस्यता पर पत्ते नहीं खोले विनोद ने
हाथरस। शपथ ग्रहण समारोह में फिर यह चर्चा उठी कि विनोद उपाध्याय आखिर विधिवत रूप से भाजपा में कब शामिल होंगे। इस बारे में पूछने पर विनोद उपाध्याय ने कहा कि वह खुद को भाजपाई घोषित कर चुके हैं और मन से भाजपाई हैं। यह पूछने पर कि वह पार्टी की सदस्यता कब ग्रहण करेंगे, पर उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले। उन्होंने कहा कि वह भले ही किसी भी दल में रहें, लेकिन सर्वसमाज की सेवा करते रहेंगे।