फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   From the city to the country in the fierce heat, people suffering from power crisis

भीषण गर्मी में शहर से देहात तक बिजली संकट झेला लोगों ने

Tue, 02 Jul 2019 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
From the city to the country in the fierce heat, people suffering from power crisis
हाथरस में तेज धूप में छाता लगाकर जाते बच्चे। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भीषण गमी में बिजली कटौती के मारे लोग बिलबिला उठे हैं। सोमवार की रात को शहर के तरफरा रोड, शिव कॉलोनी सहित कई इलाकों में लाइनों में फाल्ट के चलते देर रात तक बिजली गायब रही। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। वहीं सुबह भी काफी देर तक गायब रही।
लगातार बढ़ता तापमान बिजली उपकरणों पर भारी पड़ रहा है। कभी लाइन में फाल्ट तो कभी मशीनें ओवर लोडिंग की भेंट चढ़ रही हैं। बिजली विभाग की पूर्व में की गई तैयारियां धरातल पर नहीं आ सकीं। इस कारण जिलेभर के लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इसे लेकर शहर से लेकर देहात तक लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

सोमवार की रात को शहर के तरफरा रोड स्थित शिव कॉलोनी, आवास-विकास कॉलोनी, अलीगढ़ रोड, बसंत बाग, नाई का नगला आदि इलाकों में लाइनों में फाल्ट हो गए। इस कारण काफी देर तक बिजली गायब रही। उमसभरी गर्मी में बिना बिजली के लोगों का हाल बेहाल हो गया। गर्मी से बचने के लिए लोग छतों पर घूमते नजर आए। सुबह भी बिजली ने आंख मिचौली का खेल खेला। इस कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed