{"_id":"5f2ae9f18ebc3e3cce36e5b7","slug":"free-facilities-avail-in-pm-micro-food-plan-scheme-hathras-news-ali240462413","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना में मिलेंगी मुफ्त सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना में मिलेंगी मुफ्त सुविधाएं
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अफसरों के साथ समीक्षा की। डीएम ने इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्रों को दिलाने के निर्देश दिए।
जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत देश के छोटे और बड़े व्यवसाय करने वाले लोगों के व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद की जाएगी। लोगों को प्रशिक्षण, प्रशासनिक मदद, एमआईएस योजना का प्रचार प्रसार जैसी सुविधाएं सरकार द्वारा मुफ्त में दी जाएंगी। इनका कार्य खर्च सरकार द्वारा उठाया जाएगा। डीएम ने कहा कि शासन द्वारा छोटे और लघु व्यवसाय करने वाले उद्यमियों को अपने व्यवसाय और राजस्व को बढ़ाने के लिए एक सब्सिडी के तौर पर राशि देने का प्राविधान किया गया है।
उद्यमी अपने व्यवसाय और खाद्य वस्तुओं में सुधार कर सकें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उद्योगों का विकास होगा तो रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकेंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य उद्योगों का राजस्व बढ़ाना, खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता और सुरक्षा की चीजों का ध्यान रखना सुनिश्चित करना है। बैठक में सीडीओ आरबी भास्कर, डीडीओ अवधेश कुमार यादव, पीडी डीआरडीए अश्विनी कुमार मिश्रा, डीपीआरओ बनवारी सिंह, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।