{"_id":"69da848e5a30cfdbeb0cccc9","slug":"fraud-of-giving-rs-30-lakh-in-exchange-of-old-five-rupee-note-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: पांच के पुराने नोट के बदले 30 लाख देने का झांसा देकर 30 हजार ठगे, ऐसे जाल में फंसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: पांच के पुराने नोट के बदले 30 लाख देने का झांसा देकर 30 हजार ठगे, ऐसे जाल में फंसा युवक
Sat, 11 Apr 2026 10:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:57 PM IST
सार
ठगों ने दो बार में 8500-8500 रुपये तथा एक बार में 12,500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। 550 रुपये वह पहले ही दे चुके थे। इस तरह से पूरी धनराशि 30 हजार रुपये हो गई।
विज्ञापन
साइबर क्राइम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच रुपये के पुराने नोट के बदले 30 लाख रुपये देने का झांसा देकर साइबर ठग ने सादबाद में गांव गीगला के युवक से 30 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली व साइबर सैल में इसकी शिकायत की है। पुलिस प्रकरण की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
गांव गीगला निवासी पंचम सिंह ने बताया कि उनके बेटे नितिन ने फेसबुक पर ट्रैक्टर की तस्वीर वाले पुराने पांच रुपये के नोट से जुड़ा एक विज्ञापन देखा था। इसमें दावा किया गया था कि ऐसे नोट के बदले 30 लाख रुपये मिल सकते हैं। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर ठग ने 30 लाख रुपये देने का झांसा दिया।
विज्ञापन
ठग ने पहले रजिस्ट्रेशन और आईडी बनाने के नाम पर 550 रुपये मांगे। नितिन ने ऑनलाइन एप के माध्यम से यह राशि भेज दी और अपना आधार कार्ड भी साझा किया। कुछ ही देर बाद एक फर्जी आईडी कार्ड भी बनाकर भेजा गया, जिससे पिता-पुत्र को ठग पर भरोसा हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद ठगों ने दो बार में 8500-8500 रुपये तथा एक बार में 12,500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। 550 रुपये वह पहले ही दे चुके थे। इस तरह से पूरी धनराशि 30 हजार रुपये हो गई। जब ठग ने फोन उठाना बंद कर दिया तो पिता-पुत्र को ठगी का एहसास हुआ। अपराध निरीक्षक नदीम असगर ने बताया कि साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज हो चुकी है। छानबीन की जा रही है।