{"_id":"6053a1af8ebc3ee63a17ace7","slug":"four-year-of-yogi-government-some-work-finished-some-are-not-started-hathras-news-ali2589674102","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के चार साल : कुछ काम कुछ काम अधूरे तो कुछ की नहीं हुई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के चार साल : कुछ काम कुछ काम अधूरे तो कुछ की नहीं हुई शुरुआत
विज्ञापन
तालाब चौराहे पर होता ओवरब्रिज निर्माण का कार्य।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कहते हैं उम्मीदों पर दुनिया कायम है। जिले के लोगों को योगी सरकार के अगले साल से खासी उम्मीद है। तालाब चौराहा ओवर ब्रिज व ब्लैक स्पॉट खत्म करने का अंतिम चरण में चल रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर, कारागार, मेडिकल कॉलेज सहित कई कार्यों का लोगों को इंतजार है।
योगी सरकार को शुक्रवार को चार साल पूरे हो रहे हैं। अगले साल की शुरुआत हो रही है। इस साल लोगों को उम्मीद है कि कुछ नया होगा। शहर के सौंदर्यीकरण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली, सुरक्षा के क्षेत्र में नए कम होंगे। कुछ काम ऐसे हैं जो जिला बनने के बाद आज तक नहीं हुए। उम्मीद है कि शहर की सीमा का विस्तार होने के बाद ग्रामीण अंचल में विकास का पहिया घूमेगा।
लोगों को स्वच्छ जल के साथ साफ सफाई, आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैया होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी योजनाओं का लाभ मिलेगा। गांव बिछिया के निकट जिला जेल के लिए भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। इसकी डीपीआर शासन को भेजी गई है। इस साल जिला जेल का निर्माण शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
आगरा अलीगढ़ मार्ग फोर लेन होगा। जिसकी शासन से स्वीकृति भी मिल चुकी है। इसके अलावा मथुरा बरेली मार्ग भी फोरलेन होगा। जिसमें हाथरस का करीब चालीस किलोमीटर का हिस्सा आएगा। इसके अलावा हाथरस जलेसर मार्ग का चौड़ीकरण भी होगा। इसके अलावा जिले में प्रशासन की ओर से अस्पताल बनाए जाने के लिए भूमि अधिगृहित कर सैनिक कल्याण बोर्ड को दे दी गई है। इसकी भी शुरुआत हो सकती है।
इसके अलावा शहर के घंटाघर, आगरा रोड भगत सिंह पार्क आदि का सौंदर्यीकरण होगा। इसके अलावा भूगर्भ जल स्तर को बढ़ाने व खारे पानी की समस्या को दूर करने के लिए लघु सिंचाई विभाग ने 59 गांवों की कार्य योजना बनाकर भेजी है। इस कार्य योजना के लिए धनराशि आवंटित होने के साथ स्वच्छ जल मुहैया हो सकता है। इसके अलावा मथुरा कासगंज ट्रैक का विद्युतीकरण होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
इसके अलावा शहर के तालाब चौराहा का ओवर ब्रिज व करवन नदी ब्लैक स्पॉट आदि का काम अंतिम चरण में चल रहा है। लोनिवि का खाता कुर्क होने के कारण ब्लैक स्पॉट काम रुक गया है जो इस साल हो जाएगा। भले ही हाथरस जिले बने कई साल हो गए, लेकिन आज तक जिले में आवागमन को सुचारु रखने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बन सका है। इस कारण मार्गों के फुटपाथों पर चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं।
इस कारण शहर में अतिक्रमण खत्म नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा इस साल में जिले में सीएनजी पंप भी स्थापित हो सकती हैं। क्योंकि सीएनजी के लिए जिले के कई लोगों ने आवेदन कर रखा है। जिले के लोगों को सीएनजी पंप का तोहफा मिल सकता है। इसके अलावा जिले में काफी काम आज भी अधूरे पड़े हुए हैं। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।