{"_id":"66aeb09c37764556ae0594e4","slug":"four-libraries-running-in-the-basement-were-closed-hathras-news-c-108-1-atl1001-101296-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बेसमेंट में चल रही चार लाइब्रेरी बंद कराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बेसमेंट में चल रही चार लाइब्रेरी बंद कराईं
Sun, 04 Aug 2024 04:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ शहर के बाद तहसील स्तर पर भी बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को नगर पालिका की टीम ने कस्बे में बेसमेंट में चल रही चार लाइब्रेरी की जांच की। मानक पूरे न मिलने पर चारों लाइब्रेरी बंद करा गईं।
सभी संचालकों को बेसमेंट में कोचिंग सेंटर अथवा लाइब्रेरी संचालित करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका के एई अजीत यादव, निर्माण प्रभारी राजकुमार वर्मा, कर प्रभारी शैलेश शर्मा, ललित शर्मा के नेतृत्व में पालिका की टीम ने कई जगह जांच की। यह खबर कुछ लाइब्रेरी संचालकों को पहले ही लग गई तो वह शटर गिराकर चले गए।
चार लाइब्रेरी बेसमेंट में संचालित मिलीं, जिन्हें बंद करा दी गईं। एई अजीत यादव ने बताया कि बेसमेंट में संचालित चार लाइब्रेरी निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर रही थीं। उन्हें बंद करा दिया गया है। सभी कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों को चेतावनी दी गई है कि बेसमेंट में कोचिंग अथवा लाइब्रेरी का संचालन मिला तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।