{"_id":"67112a4cd12b37303407f11d","slug":"four-girls-caught-in-raid-on-flora-spa-centre-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: फ्लौरा स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, दिल्ली की चार युवतियों को पकड़ा, कर रहीं थीं अश्लील इशारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: फ्लौरा स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, दिल्ली की चार युवतियों को पकड़ा, कर रहीं थीं अश्लील इशारे
Thu, 17 Oct 2024 08:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:46 PM IST
सार
जिस स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा, यह करीब एक साल से चल रहा है। स्पा सेंटर के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और नगर पालिका परिषद सहित कई अन्य विभागों से एनओसी लेनी होती है, लेकिन यह सेंटर कुटीर उद्योग के रूप में पंजीकृत कर चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
छापेमारी के बाद स्पा सेन्टर से लड़कियों को लेकर निकलती पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना हाथरस गेट पुलिस ने 17 अक्टूबर को रुहेरी बाईपास के निकट चल रहे फ्लौरा स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से दिल्ली की चार युवतियों को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि ये युवतियां स्पा सेंटर के बाहर खड़े होकर राहगीरों को अश्लील इशारे कर रही थीं और स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
यह स्पा सेंटर मथुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर रुहेरी बाईपास पर सर्विस रोड के किनारे पर बना हुआ है। लोगों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो स्पा सेंटर के बाहर खड़ी युवतियां अश्लील इशारे करते हुए लोगों को स्पा सेंटर के अंदर बुला रही थी। पकड़ी गईं युवतियों ने बताया कि वह दिल्ली में रह रही हैं। इनमें एक मुकुंद बिहार करावल नगर, एक दिलाशाद गार्डन, एक साकेत दक्षिण और एक मुर्शिदाबाद बंगाल की रहने वाली है, फिलहाल यह भी दिल्ली में ही रह रही है। सीओ योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि स्पा सेंटर से मिली युवतियों से पूछताछ की जा रही है। स्पा सेंटर के मानकों की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
कुटीर उद्योग के रूप में पंजीकरण, किसी विभाग से नहीं ली एनओसी
जिस स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा, यह करीब एक साल से चल रहा है। स्पा सेंटर के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और नगर पालिका परिषद सहित कई अन्य विभागों से एनओसी लेनी होती है, लेकिन यह सेंटर कुटीर उद्योग के रूप में पंजीकृत कर चलाया जा रहा था। किसी विभाग की एनओसी नहीं थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन