फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Former minister saw the frameworks of parag Dairy

पूर्व मंत्री ने देखीं पराग डेयरी की व्यवस्थाएं

Fri, 04 Jan 2019 11:53 PM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 04 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Former minister saw the frameworks of parag Dairy
गायों के रख-रखाव को लेकर एसडीएम सासनी से जानकारी लेते पूर्व मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
सासनी। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद शुक्रवार को सादाबाद विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने पराग डेयरी में बनाई गई अस्थायी पशुशाला का निरीक्षण किया। हालांकि पूर्व मंत्री प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों से संतुष्ट नहीं थे। एसडीएम नीतीश कुमार सिंह एवं प्रभारी तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय पशुशाला पर निगरानी बनाए हुए थे।  
विज्ञापन


दरअसल, पूर्व मंत्री ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि आवारा पशुओं की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो पार्टी के बैनर तले उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक गलियारों में खलबली मच गई थी। इस क्रम में विधायक रामवीर उपाध्याय बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ शुक्रवार को पराग डेयरी परिसर में बनाई गई अस्थायी पशुशाला पहुंच गए। उन्होंने पशुओं के खाने के लिए चारा, बिजली, पानी एवं चिकित्सा व्यवस्था की गहनता से जांच की।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री का कहना है कि इस परिसर में करीब दस हजार पशु और आ सकते हैं। बिजली, पानी एवं हरे चारे की व्यवस्था से पूर्व मंत्री संतुष्ट नहीं थे। पूर्व मंत्री का कहना है कि पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने संभ्रांत लोगों एवं समाजसेवी संगठनों से अपील की है कि वह पशुओं के लिए बिजली, पानी एवं चारे की व्यवस्था में सहयोग करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह खुद भी पशुओं के लिए व्यवस्था में शामिल रहेेंगे। इस मौके पर उन्होंने पराग डेयरी परिसर में चिकित्सकों द्वारा पशुओं के लिए उपचार की व्यवस्था देखी। इस मौके पर एसडीएम नीतीश कुमार सिंह, प्रभारी तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय के अलावा रामेश्वर उपाध्याय, केके दीक्षित, मुकेश दीक्षित, लवकुश शर्मा, महेश बाबू कुशवाहा, बनी सिंह जाटव, बनी सिंह बघेल, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed