फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fog and cold affected normal life

Hathras News: कोहरे और ठंड से जनजीवन रहा प्रभावित

Thu, 05 Feb 2026 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fog and cold affected normal life
सर्दी और कोहरे का असर बुधवार को भी रहा। कोहरा और ओस गिरने से सड़कें, वाहन और पेड़-पौधे भीगे नजर आए। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा। दोपहर में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाओं और गलन के कारण कोई राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

पूरे दिन लोग अलाव जलाकर तापते हुए मिले। सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस की गई। न्यूनतम तापमान नौ और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण ठंड का असर सामान्य से अधिक है। सर्दी और कोहरे के कारण बाजारों में सुबह के समय रौनक कम रही। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी ठंड का सामना करना पड़ा। कामकाजी लोग देर से अपने कार्यस्थलों पर पहुंचे। किसानों ने बताया कि गेहूं के लिए यह मौसम लाभकारी है, लेकिन सरसों और आलू को नुकसान हो रहा है। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बलवीर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में भी सुबह-शाम कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed