फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Flag hoisting twice in Hathras Nagar Palika

Hathras: नगर पालिका में दो बार ध्वजारोहण, लड्डू बंटे एक बार, सीडीओ ने बिना ड्रेस कोड फहराया तिरंगा

Sun, 26 Jan 2025 01:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 01:36 PM IST
सार

हाथरस नगर पालिका में एक ही तिरंगा दो बार फहरा दिया गया। विकास भवन में सीडीओ ने बिना ड्रेस कोड के ही ध्वजारोहण कर दिया। इन दोनों मामलों को लेकर चर्चा बनी रही।

विज्ञापन
Flag hoisting twice in Hathras Nagar Palika
एक बार नगर पालिका चेयरमैन और एक बार सभासद ने किया ध्वजारोहण - फोटो : संवाद

विस्तार

76वें गणतंत्र दिवस पर यूपी के हाथरस में अजीब नजारा देखने को मिला। नगर पालिका में एक ही स्थान पर दो बार अलग-अलग ध्वजारोहण कर दिया। वहीं, विकास भवन में सीडीओ ने बिना ड्रेस कोड के झंडा फहरा दिया। नगर पालिका और विकास भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर चर्चा बनी रही।

विज्ञापन


एक ही तिरंगे से दो बार ध्वजारोहण 
हाथरस नगर पालिका में 26 जनवरी को सभासद और चेयरमैन का अजीब कारनामा देखने को मिला। नगर पालिका में एक ही स्थान पर दो एक ही तिरंगे को दो बार फहरा दिया गया। प्रात: ध्वजारोहण के समय नगर पालिका चेयरमैन श्वेता चौधरी के देरी से पहुंची। इस पर सभासद सुंदरम शर्मा ने सुबह 8.31 पर पहली बार ध्वजारोहणउ कर दिया। उसके कुछ देर बाद चेयरमैन श्वेता चौधरी नगर पालिका पहुंची और उन्होंने उसी तिरंगे झंडे में पुराने फूल बटोरवा कर को नए सिरे बंधवा दिया। उसके बाद दोबार फिर से ध्वजारोहण किया गया। इस तरह नगर पालिका में दो बार तिरंगा फहराए जाने को लेकर कर्मियों के बीच चर्चा होती रही। दो बार ध्वजारोहण के बाद एक बार लड्डू बंटना भी चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

बिना ड्रेस कोड के ध्वजारोहण
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना ड्रेस कोड के सीडीओ ने फहराया तिरंगा
हाथरस नगर पालिका ही नहीं विकास भवन में भी ध्वजारोहण के दौरान अजीब नजारा देखने को मिला। विकास भवन सभागार में हाथरस के सीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी ने बिना ड्रेस कोड के ध्वजारोहण  कर दिया। देखने की बात यह रही है कि इस दौरान डीडीओ प्रेम नाथ यादव पूरे ड्रेस कोड में दिखाई दिए। इसे लेकर भी तमाम तरह की चर्चा होती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed