{"_id":"69ef4546c9320ba0b40ef55d","slug":"five-wanted-in-property-dealer-murder-case-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: सोनू की हत्या में शामिल थे 18 लोग, 11 गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: सोनू की हत्या में शामिल थे 18 लोग, 11 गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी
Mon, 27 Apr 2026 04:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:45 PM IST
सार
एक अकेले व्यक्ति को पीटने के लिए 18 लोग मौजूद थे। इनमें अधिकतर की उम्र 20-25 के बीच है। इन सभी ने शराब पीकर वेदप्रकाश उर्फ सोनू को बेरहमी से पीटा था।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जनपद में प्रॉपर्टी डीलर सोनू हत्याकांड में 18 लोग शामिल थे। इसमें 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी कमल व गौरव के सरेंडर करने के बाद अभी भी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अंदरखाने कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना कितनी विभत्स रही होगी इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि एक अकेले व्यक्ति को पीटने के लिए 18 लोग मौजूद थे। इनमें अधिकतर की उम्र 20-25 के बीच है। इन सभी ने शराब पीकर वेदप्रकाश उर्फ सोनू को बेरहमी से पीटा था। छह अप्रैल की रात दिल्ली वाला चौक से उठाने के बाद कमल व गौरव साथियों के साथ उसे बीएच ऑयल मिल स्थित फैक्टरी ले गए और वहां टॉर्चर किया गया। वेदप्रकाश के दम तोड़ने के बाद शव को सहपऊ क्षेत्र के नाले में फेंक आए थे।
विज्ञापन
प्रकाश में आए सभी 16 आरोपियों के नाम विवेचना के दौरान रिपोर्ट में शामिल कर लिए हैं। बाकी आरोपी अब सरेंडर करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने न्यायालय परिसर में पहरा लगा रखा है।
विज्ञापन
घटना में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दो सरेंडर कर चुके हैं। कुछ नाम और प्रकाश में आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। - योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सिटी