{"_id":"66ad7a6e69c1cc4b60006534","slug":"five-thousand-students-will-not-get-dbt-money-hathras-news-c-56-1-hts1001-118278-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पांच हजार विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी डीबीटी की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पांच हजार विद्यार्थियों को नहीं मिलेगी डीबीटी की धनराशि
Sat, 03 Aug 2024 06:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों के करीब पांच हजार विद्यार्थियों के आधार कार्ड विभाग को नहीं मिले हैं। इस कारण इन विद्यार्थियों को डायरेक्ट बेनीफीशियरी ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत मिलने वाली धनराशि नहीं मिल पाएगी। शिक्षकों की कोशिशों के बावजूद इन विद्यार्थियों के अभिभावकों ने आधार कार्ड उपलब्ध नहीं कराए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब एक लाख नौ हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनको यूनिफॉर्म व जूते-मोजे के लिए सालाना 1200 रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए इन विद्यार्थियों के आधार कार्ड व अभिभावकों के बैंक खाते का विवरण विभाग को उपलब्ध कराना पड़ता है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इस शिक्षा सत्र में करीब 72838 विद्यार्थियों को अब तक डीबीटी के तहत धनराशि प्राप्त हो चुकी है। करीब पांच हजार विद्यार्थियों के आधार कार्ड उपलब्ध होने से वह इस लाभ से वंचित रह जाएंगे।
जिन विद्यार्थियों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं, उनके आधार कार्ड बनाने को मशीनों को सक्रिय किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थियों को द्वितीय चरण में डीबीटी का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
- स्वाति भारती, बीएसए हाथरस।