फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five lakh compensation to farmer's family

किसान के परिजन को पांच लाख का मुआवजा

Tue, 10 Nov 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Five lakh compensation to farmer's family
किसान के परिजन को 5 लाख का चेक विधायक राना। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गंथरी शाहपुर में करंट से मृत किसान की पत्नी को विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने उसके गांव पहुंचकर शासन द्वारा प्रदत्त पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद का चेक दिया।
बता दें कुछ माह पूर्व गांव निवासी किसान कुलदीप सिसौदिया की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। किसान के परिवार के लिए दुर्घटना बीमा योजना के तहत शासन से पांच लाख रुपये की मदद स्वीकृत हुई थी। मंगलवार को विधायक वीरेंद्र सिंह राना मृतक के गांव पहुंच गए और उनकी पत्नी रजनी सिसौदिया को पांच लाख रुपये की मदद का चेक दिया।
विज्ञापन

राना ने कहा कि किसान की मृत्यु की भरपाई तो किसी कीमत पर संभव नहीं है, लेकिन इस मदद से पीड़ित परिवार को गुजर-बसर में आसानी रहेगी। इस मौके पर एसडीएम विजय शर्मा, एसडीओ विद्युत देवेंद्र कुमार, प्रधान संजय सिसौदिया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवदत्त वर्मा, डॉ. सोम, प्रवेश परमार, नितिन पुंढीर, सोनू चौहान प्रधान कचौरा, लोकेश जादौन प्रधान पति, मंडल अध्यक्ष शिवप्रताप सिसौदिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed