फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Firozabad due to falling of the visor

हाथरस : छज्जा गिरने से सहपऊ के युवक की फिरोजाबाद में मौत

Mon, 22 Mar 2021 11:17 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Firozabad due to falling of the visor
हाथरस : गांव नगला आम के युवक की फिरोजाबाद में मौत के बाद गांव में उसके शव का इंतजार करते ग्रामीण। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला आम निवासी युवक की फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी के गांव कुतकपुर में छज्जा गिरने से मौत हो गई। युवक बस का कंडक्टर है। वह, वहां रविवार को एक शादी में बरात लेकर गया था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजन सोमवार की देर रात तक उसका शव आने का इंतजार करते रहे।
गांव नगला आम निवासी अरविंद उर्फ बादशाह (25) पुत्र वीरबल सिंह एक प्राइवेट बस का कंडक्टर है। रविवार को वह आगरा जिले के थाना बरहन के गांव नगला ख्याली से बरात लेकर जिला फिरोजाबाद के थाना नारखी के गांव कुतकपुर में गया था। बरात चढ़ने के दौरान काफी महिलाएं पड़ोस के एक मकान के छज्जे पर खड़ी हो गई।
विज्ञापन

उनके वजन से छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इसमें कई बराती एवं घराती दबकर घायल हो गए। जबकि अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अरविंद की मौत की सूचना पर उसके परिजन भी वहां पहुंच गए। मृतक चार भाई था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता की मौत काफी पहले ही हो चुकी है। उस पर परिवार के देखरेख की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed