{"_id":"67c37035bd682aa824001b90","slug":"firing-at-a-birthday-party-young-man-injured-hathras-news-c-56-1-hts1002-127844-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जन्मदिन की पार्टी में फायरिंग, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जन्मदिन की पार्टी में फायरिंग, युवक घायल
Sun, 02 Mar 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र तरफरा रोड पर शिव कॉलोनी में शुक्रवार की रात जन्मदिन की पार्टी में गाल-गलौज को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में गोली एक युवक के मुंह को छूती हुई निकल गई। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शिव कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि शुक्रवार की रात कॉलोनी निवासी प्रद्युम्न शर्मा के घर पर जन्मदिन पार्टी चल रही थी। वहां उसके अन्य साथी भी मौजूद थे। पार्टी में किसी बात पर कहासुनी हो गई। नरेंद्र के भाई धीरू ने गाली-गलौज देने से मना किया तो आरोपियों ने धीरू पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
गनीमत रही कि गोली धीरू के मुंह को छूती हुई निकल गई। गोली लगने से धीरू घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल के मुंह से खून बहने लगा। घायल धीरू का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने इस मामले में प्रद्युम्न शर्मा निवासी शिव कॉलोनी, अभय गौतम, वंश सोनी, निवासी गैलेक्सी होटल के निकट, मोनीषकांत शर्मा, डीसी सोनी निवासीगण चित्रकूट बगीची के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि शनिवार को पुलिस ने प्रद्युम्न को तरफरा रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।