{"_id":"694824adb27d78038e098dfa","slug":"fire-broke-out-in-a-readymade-shop-due-to-battery-explosion-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेडीमेड की दुकान में बैटरी फटने से लगी आग, लाखों का नुकसान, दहशत में व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेडीमेड की दुकान में बैटरी फटने से लगी आग, लाखों का नुकसान, दहशत में व्यापारी
Sun, 21 Dec 2025 10:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:17 PM IST
सार
तेज लपटों के कारण इमारत का प्लास्टर गिरने लगा। लोहे की रेलिंग भी टेढ़ी पड़ गईं। सासनी पुलिस के अलावा एसडीएम सासनी नीरज शर्मा मौके पर पहुंच गए। देर रात तक दमकल के वाहन आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
कमला बाजार में मोहन रेडीमेड में लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
सासनी के कमला बाजार स्थित बंगाली महल कांप्लेक्स में रेडीमेड की दुकान में आग लग गई। प्रथम तल पर स्थित दुकान में बैटरी फटने से आग लगते ही अफरातफरी मच गई। दमकल के कई वाहन देर रात तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे। इस घटना में व्यापारी का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बंगाली महल कांप्लेक्स सासनी के रहने वाले हरिओम वर्मा का है। चार मंजिला इस इमारत में हरिओम सबसे ऊपर रहते हैं तथा बाकी तल किराये पर दुकानदारों को उठा रखे हैं। इनमें से प्रथम तल पर मोहल्ला छिपैटी के रहने वाले मोहन वार्ष्णेय का मोहन रेडीमेड के नाम से शोरूम है। रविवार को ठंड के कारण शाम साढ़े छह बजे मोहन दुकान बंद कर घर चले गए थे। शाम लगभग 7:15 बजे हरिओम वर्मा के नाती ने प्रथम तल से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया। इसके बाद घर के लोग आनन-फानन इमारत की पिछली सीढ़ियों से नीचे उतर कर आए और पड़ोसियों को खबर दी।
विज्ञापन
सूचना पर मोहन भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक पूरा शोरूम आग की चपेट में आ गया था। आग इतनी जबरदस्त थी कि पहली मंजिल पर जाना मुमकिन नहीं था। दमकल व पुलिस को सूचना दी गई। सासनी की दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद हाथरस से दो दमकल भेजी गईं। इधर अलीगढ़ से भी दमकल मंगाई गई। एक-एक कर दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इधर घटना की जानकारी पर आस-पास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। आग की लपटें देख वे दहशत में थे कि कहीं उनके प्रतिष्ठान चपेट में न आ जाएं। तेज लपटों के कारण इमारत का प्लास्टर गिरने लगा। लोहे की रेलिंग भी टेढ़ी पड़ गईं। सासनी पुलिस के अलावा एसडीएम सासनी नीरज शर्मा मौके पर पहुंच गए। देर रात तक दमकल के वाहन आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। एएसपी रामानंद कुशवाह ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन