{"_id":"694c21f7a134c7b0f2054ff7","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-village-durjia-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, भूसे की बुर्जी और बाजरे की करब जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, भूसे की बुर्जी और बाजरे की करब जलकर राख, किसान को लाखों का नुकसान
Wed, 24 Dec 2025 10:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:55 PM IST
सार
आग लगने के समय अधिकांश ग्रामीण अपने-अपने घरों में सो रहे थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि जब ग्रामीणों को आग की जानकारी हुई, तब तक आग काफी फैल चुकी थी।
विज्ञापन
भूसे की बुर्जी और बाजरे की करब में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
सादाबाद तहसील क्षेत्र के गांव दुर्जिया में 24 दिसंबर देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस हादसे में गेहूं के भूसे की बुर्जी और बाजरे की करब जलकर पूरी तरह राख हो गई। आग से किसान को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
गांव दुर्जिया निवासी किसान अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब दस बीघा बाजरे की करब निकालकर भूसे की बुर्जी के पास रखी थी। देर रात बुर्जी के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से अचानक चिंगारी निकली, जिससे करब में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
आग लगने के समय अधिकांश ग्रामीण अपने-अपने घरों में सो रहे थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि जब ग्रामीणों को आग की जानकारी हुई, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
पीड़ित किसान अशोक कुमार ने बताया कि आग में उनका सारा चारा जलकर नष्ट हो गया है, जिससे अब पशुओं के लिए बाहर से चारे की व्यवस्था करनी पड़ेगी। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।