{"_id":"66366abee26a8fc30d087d0f","slug":"fire-breaks-out-in-community-health-center-of-sasni-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, कमरे से उठा धुआं और आग की लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगी आग, कमरे से उठा धुआं और आग की लपटें
Sat, 04 May 2024 10:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 04 May 2024 10:35 PM IST
सार
देर रात सीएचसी के कमरे में लगे बिजली के बोर्ड और केबल में अचानक चिंगारी के साथ आग लग गई। उस समय वहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मी यह देखकर घबरा गए। अग्निशमन सिलिंडर से आग को बुझाया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
सासनी सीएचसी के कमरे में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 3 मई की रात को शॉर्ट सर्किट से बिजली बोर्ड एवं केबल में आग लग गई। कमरे में धुआं एवं आग की लपटें उठते देख वहां मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने कर्मियों के सहयोग से आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 मई की देर रात सीएचसी के कमरे में लगे बिजली के बोर्ड और केबल में अचानक चिंगारी के साथ आग लग गई। उस समय वहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मी यह देखकर घबरा गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह रावत ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर अग्निशमन सिलिंडर से आग को बुझाया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। आग लगने से सीएचसी की बिजली भी गुल हो गई। कर्मचारियों ने पहले विद्युत विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर आपूर्ति बंद कराई और उसके बाद आग बुझाई।
विज्ञापन