{"_id":"605a3b438ebc3e8cbc56098f","slug":"fight-for-facebook-comment-man-injured-hathras-news-ali259396619","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर कमेंट बाजी को लेकर युवक को चाकू मारकर किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर कमेंट बाजी को लेकर युवक को चाकू मारकर किया जख्मी
विज्ञापन
चाकू लगने से घायल युवक जिला अस्पताल में उपचार कराते हुए।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला मोती में एक समुदाय के लोगों ने दुकान पर बैठे दूसरे समुदाय के दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप घायल हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।
मंगलवार सुबह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला मोती में गांव के ही एक युवक की फेसबुक पर दूसरे युवक ने कमेंट कर दिया था। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी विवाद में मंगलवार को चाकूबाजी हो गई। इसी गांव का धर्मेंद्र पुत्र राधाचरन और राहुल पुत्र गजाधर सिंह एक दुकान के बाहर गांव में ही बैठे हुए थे।
आरोप है कि यहां पर एक समुदाय के काफी लोग हथियारों से लैस होकर आए और उन पर हमला कर दिया। धर्मेंद्र तो जैसे-तैसे बच गया, वहीं राहुल के पेट में चाकू लग गया। जिससे वह जख्मी हो गया। गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हमला करने वालों में ज्यादातर लोग बाहर के थे, जिन्हें गांव के ही एक समुदाय के लोगों ने बुलाया था।
विज्ञापन
मामले की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ एवं प्रभारी निरीक्षक हाथरस जंक्शन मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपी पक्ष के छह लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं गांव में तनाव की स्थिति को देखकर पुलिस फोर्स तैनात कर कर दिया गया, ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। गांव में कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। - सुरेंद्र सिंह, सीओ सिकंदराराऊ