{"_id":"66a3daf7ba99a8f2d80b9896","slug":"fight-between-groom-side-and-bride-side-over-drinking-water-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पानी पिलाने को लेकर बरातियों-दुल्हन पक्ष में मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पानी पिलाने को लेकर बरातियों-दुल्हन पक्ष में मारपीट, मुकदमा दर्ज
Fri, 26 Jul 2024 10:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:51 PM IST
सार
दुल्हन पक्ष के लोगों की पानी को लेकर बरातियों से कहासुनी हो गई थी। इस दौरान दुल्हन पक्ष के आठ-दस अज्ञात लोग उग्र होकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरसान कस्बा में 14 जुलाई की रात को आई बरात में पानी पिलाने के विवाद में बरातियों व दुल्हन पक्ष के लोगों में हुई मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा बराती पक्ष की तरफ से दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
मथुरा जिले के थाना हाईवे के नरहौली निवासी मुरारीलाल पुत्र बाबूलाल का कहना है कि उनके पुत्र रोहित की शादी मंजू निवासी मुरसान के साथ तय हुई थी। 14 जुलाई को वह बरात लेकर मुरसान की नई बस्ती के निकट हनुमान गढ़ी के पास आए थे। बरात चढ़ने के बाद बराती खाना खा रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों की पानी को लेकर बरातियों से कहासुनी हो गई थी। इस दौरान दुल्हन पक्ष के श्याम सिंह, अमित, अनिल, सुभाष, सुखवीर, मयंक, लायक सिंह, विवेक, गीता, संगम, अर्जुन, लव, भूपेंद्र, अंशु, लकी निवासीगण मुरसान सहित आठ-दस अज्ञात लोग उग्र होकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
मारपीट में दूल्हा पक्ष के सुमित, प्रकाश, निर्मल, शिव व गणेश निवासी नरहौली थाना हाईवे जिला मथुरा व सूरजभान, बबलू निवासी शहीद नगर आगरा व विशाल, मुंद्रा, राजकुमार निवासी कृष्णानगर मथुरा घायल हो गए। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो मारपीट में शामिल चार लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके हाथ में लगे बैग को जबरन छीन लिया।