फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers engaged in preparing paddy nursery

Hathras News: धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे किसान

Mon, 12 Jun 2023 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 12 Jun 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers engaged in preparing paddy nursery
जिले में प्री-मानसून की आहट के साथ ही किसानों ने धान की नर्सरी की तैयारी शुरू कर दी है। बीज विक्रेताओं की दुकानों पर किसान धान का बीज खरीदने में जुट गए हैं। पौध तैयार होते ही धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। जिले में किसानों को मानसून की बारिश अच्छी होने की उम्मीद अभी से दिखने लगी है।
विज्ञापन




मौसम के रुख को भांपकर किसान धान की पैदावार करने के लिए अभी से सक्रिय हो गए है। धान की रोपाई जुलाई माह में शुरू हो जाएगी। रोपाई से पहले किसान नर्सरी तैयार करने में जुट गए हैं। धान की रोपाई समय से हो जाने पर अच्छी फसल होने की संभावना रहती है। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि एक एकड़ जमीन के लिए दो किलोग्राम बीज लें। तैरते हुए बीजों को निकालकर फेंक दें, क्योंकि वह खराब होते हैं।
विज्ञापन




स्वस्थ बीजों से नमक को हटाने के लिए साफ पानी से धोएं। कार्बेन्डाजाइम से बीज को उपचारित करें। जमीन से 4 इंच ऊंची नर्सरी तैयार करें, जिसके चारों ओर नाली हो। नर्सरी में गोबर की खाद अथवा केंचुआ खाद डालकर भुरभुरा बनाएं। नर्सरी की सिंचाई करें। सिंचाई के बाद उनमें बीज का छिड़काव करें। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फिलहाल में धान की खेती जिले के किसी भी क्षेत्र में प्रतिबंधित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन





धान की पौध के लिए बुवाई कर रहे हैं। अगले 20 दिन में पौध तैयार होने के बाद इसकी रोपाई शुरू हो जाएगी।
-रामू, किसान





धान की सुगंधा किस्म की पौध तैयार कर रहे हैं। इसमें पानी की खपत कम होती है।
-ललित सिसौदिया, किसान





जुलाई महीने की शुरुआत में धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। मानसून की स्थिति को देखकर किसान अपनी धान की पौध को रोपेंगे। अगर बारिश नहीं होती है तो ट्यूबवेल से खेत में पानी भरना पड़ेगा।
-कृष्णगोपाल, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed