फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Fare is medium to exchange culture from each other.

मेले के माध्यम से होता है संस्कृति का प्रचार प्रसार ः प्रभारी मंत्री

Wed, 04 Sep 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fare is medium to exchange culture from each other.
मेला पंडाल में आयोजित उद्घाटन समारोह में मंचासीन जिले के प्रभारी मंत्री व अन्य। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मेलों के माध्यम से संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है। अनेक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार का माध्यम मेले ही हैं। वह यहां मेला श्री दाऊजी महाराज के औपचारिक उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मेले के उद्घाटन के उपरांत प्रभारी मंत्री ने कुश्ती दंगल का भी उद्घाटन किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि उन्होंने मेलों के माध्यम से विपरीत समय में भी संस्कृति को जीवित रखते हैं। ब्रज क्षेत्र का यह लक्खी मेला भी लंबे समय से यही काम कर रहा है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि यह मेला 22 सितंबर चलेगा और इसमें एक लाख से ज्यादा लोग आते हैं। पूरे देश के लोग हाथरस के कल्चर को जानने के लिए यहां आते हैं। इससे पहले जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी दाऊ बाबा रेवती मइया के दर्शन के बाद मेला पंडाल पहुंचे। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बुके भेंटकर माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह व गदा भेंटकर स्वागत किया। सेठहरचरन दास गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रामचंद्र गर्ल्स इंटर क ालेज की छात्राओं ने स्वागत गान व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एडीएम डॉ. अशोक शुक्ला ने कहा कि मेला नहीं संस्कृति है। इसमें हर नागरिक सक्रियता से जुड़ता है। एसडीम सदर नीतीश कुमार, डीआईओएस सुनील कुमार, दिलीप आमोरिया, डॉ. विकास कौशिक, सुरेंद्र सिंह, शरद माहेश्वरी, सीएमओ ब्रजेश राठौर, नीरज शर्मा, सुरेश चौधरी, अजय रावत, हरींशकर राना, मेला लिपिक रवि शर्मा, प्रीती चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed