{"_id":"5b6353b84f1c1b913e8b4cf0","slug":"fake-submersible-printer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सबमर्सिबल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सबमर्सिबल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, सीज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सबमर्सिबल की फैक्ट्री पर छापेमारी करते एसडीएम सदर।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा के निकट एक फैक्ट्री पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने छापा मारा। फैक्ट्री में कई ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगाकर सबमर्सिबल तैयार की जा रही थीं।
इस फैक्ट्री पर तलाशी के दौरान पुलिस व प्रशासन की टीम को लाखों रुपये की कीमत का सबमर्सिबल का सामान बरामद हुआ है। एसडीएम सदर ने इसकी सूचना महाप्रबंधक डीआईसी को दे दी है।
गांव नगला भूरा के निकट मान्या इंटरप्राइजेज नाम से एक फैक्ट्री लंबे समय से संचालित थी। इस फैक्ट्री में सबमर्सिबल बनाने का काम किया जाता था। एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि इस फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगाकर सबमर्सिबल को पैक किया जा रहा है। सूचना पाते ही एसडीएम सदर ने पुलिस की टीम को साथ लेकर फैक्ट्री पर छापा मार दिया।
विज्ञापन
छापा पड़ते ही फैक्ट्री संचालक के होश उड़ गए। जब फैक्ट्री परिसर की तलाशी ली गई तो यहां ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगे गत्ते बरामद हुए। लाखों रुपये कीमत को सबमर्सिबल का सामान भी मिला। फैक्ट्री परिसर में 844 रिपेयरिंग समर, 400 रोटर, 39 कंपलीट समर, 4 हाई फ्लो समर, 21 फील्ड मार्शल, 20 किसान, 6 कलर के लिए समर ,7 ऑयल ड्रम आदि सामान को बरामद किया गया है। एसडीएम सदर ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। वही ब्रांडेड कंपनियों का मोनोग्राम इस्तेमाल करने को लेकर जांच की जा रही है, जिससे पुलिस कार्रवाई भी कीजा सके।