फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Face-to-face supporter, DM-SP ran

आमने-सामने आए समर्थक, डीएम-एसपी ने दौड़ाया

Wed, 22 Nov 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Wed, 22 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
 Face-to-face supporter, DM-SP ran
चुनाव - फोटो : Amar Ujala
जिलेभर में भले ही चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया हो, लेकिन कुछ मतदान केंद्रों पर पुलिस को शांति कायम करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ी और मतदान केंद्रों के पास खड़ीं बाइकों की हवा निकालनी पड़ी।
विज्ञापन


कई मतदान केंद्रों पर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोक-झोंक भी हुई। मतदान खत्म होने से ठीक पहले घंटाघर चौराहे के पास वार्ड नंबर 24 के दो निर्दलीय प्रत्याशी और उनके समर्थक आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर डीएम-एसपी मौके पर पहुंच गए।  
विज्ञापन


अर्द्धसैनिक बलों ने समर्थकों को खदेड़ दिया। इसके अलावा बुर्ज वाला कुआं पर भी प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। यहां भी डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर फोर्स की मदद से भीड़ को खदेड़ा। सेठ हरचरनदास इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर भी प्रत्याशियों के बीच नोक-झोंक के दौरान पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। सिकंदराराऊ में भी पुलिस ने सबसे ज्यादा सख्ती बरती। कई प्रत्याशियों को थाने में बैठाए रखने के अलावा पुलिस को कई जगह लाठियां चलानी पड़ी और भीड़ को खदेड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलेभर में हाथरस नगर पालिका चुनाव में कुछ प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। इन राजनीतिक दलों के समर्थकों ने बुधवार को आमना-सामने होने पर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। इससे निपटने के लिए मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। चुनाव के दौरान हिंसा रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने दिनभर सख्ती का रुख अपनाए रखा।


शहर में चेयरमैन की सीट पर कड़ा मुकाबला होने के कारण बवाल होने का अंदेशा बना हुआ था। पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ऐसे मतदान केंद्रों को छावनी में बदल दिया गया था। सड़क किनारे बने मकानों और कुछ दुकानों की छतों पर भी सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहे। नगरीय क्षेत्रों की सीमाओं को भी पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया था। मतदान केंद्र के नजदीक खड़े लोगों को भी लाठी फटकार कर दौड़ाया गया। कई की बाइक के टायर पंचर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed