फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ex-husband arrested with an axe for killed wife

Hathras: पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला पूर्व पति गिरफ्तार, दूसरे से कर लिया था प्रेम विवाह

Mon, 17 Feb 2025 01:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 01:30 PM IST
सार

पत्नी ने अपनी मर्जी से गांव में ही रहने वाले अन्य व्यक्ति के साथ शादी कर ली और उसी गांव में रहने लगे। पूर्व पति को यह बुरा लगा और उसने मौका देखकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई।

विज्ञापन
Ex-husband arrested with an axe for killed wife
हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

पूर्व पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने वांछित पूर्व पति को मानिकपुर वाले ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


14 फरवरी को वादी पंकज कुमार पुत्र धनपाल निवासी ग्राम भुखलारा ने थाना सहपऊ में तहरीर दी कि वह ओर उसकी पत्नी प्रीती ने करीब पांच माह पूर्व अपनी मर्जी से शादी कर ली थी और गांव में रहने लगे। शादी से नाराज होकर प्रीती का पूर्व पति जीतू उसे परेशान करने लगा। 13 फरवरी को भाभी सरिता व प्रीती गांव से बाहर रसगवां की तरफ जा रहे थे। 
विज्ञापन


तभी जीतू पुत्र बनवारी ने प्रीती के सिर व गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना सहपऊ अभियोग पंजीकृत हुआ। घायल प्रीती को उपचार के लिए सीएचसी सहपऊ लाया गया, जहां से आगरा के एसएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया । इलाज के दौरान प्रीती की मौत हो गयी । 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 17 फरवरी को थाना सहपऊ पुलिस ने नामजद आरोपी जीतू को मानिकपुर वाले ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed