{"_id":"5aba87cd4f1c1b68248b7900","slug":"eo-suspended-for-fake-appoinment","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नियुक्ति प्रकरण में हाथरस के ईओ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नियुक्ति प्रकरण में हाथरस के ईओ सस्पेंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बस में सफर कर रहे यात्री ने मोबाइल इस्तेमाल करते हुए ड्राइवर की वीडियो बना ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद के बहुचर्चित फर्जी नियुक्ति प्रकरण की गाज नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य पर गिरी है। शासन ने उनको निलंबित कर दिया है। कर संग्रहक के पद पर फर्जी नियुक्ति किए जाने के मामले में अधिशासी अधिकारी के अलावा पालिका के ही दो बाबुओं पर भी नियमों के विपरीत नियुक्ति करने के आरोप लगे थे।
गौरतलब है कि इस मामले में पालिका के दो कर्मियों को चेयरमैन पहले ही प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ चेतावनी जारी कर चुके हैं। स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के निदेशक डॉ. अनिल कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में 20 मार्च को ईओ स्वदेश आर्य को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू किये जाने की जानकारी दी गई है। इस प्रकरण का जांच अधिकारी अपर आयुक्त (प्रशासन) अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ को नियुक्त किया गया है।
नगर पालिका परिषद में जो फर्जी नियुक्ति हुई थी, वह डीएम कार्यालय के कर्मचारियों की घोर लापरवाही के चलते हुई थी। नियुक्ति पत्र वहीं से आया था। पालिका कर्मियों की सजगता के चलते ही यह प्रकरण खुला है। पालिका ने शासनादेश के संबंध में शासन को पत्र भेजा था। इस प्रकरण में जिन दो बाबुओं के नाम आए थे, उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
-आशीष शर्मा, चेयरमैन हाथरस