{"_id":"69b406a8d7ed798b290b2ba8","slug":"enough-gas-petrol-and-diesel-in-hathras-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: गैस-पेट्रोल और डीजल है पर्याप्त, अफवाहों पर ध्यान न दें, जानकारी-शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: गैस-पेट्रोल और डीजल है पर्याप्त, अफवाहों पर ध्यान न दें, जानकारी-शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
Fri, 13 Mar 2026 06:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:14 PM IST
सार
हाथरस प्रशासन ने जनपद में एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल को लेकर स्पष्ट किया है कि कोई कमी नहीं है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन मुख्यालय का हेल्पलाइन नंबर भी चालू किया है।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जनपद में एलपीजी गैस सिलिंडर तथा पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कहा है कि घरेलू गैस सिलिंडर या ईंधन की कमी से जुड़ी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि घरेलू गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। यदि किसी उपभोक्ता को सिलिंडर या ईंधन प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वह जिला पूर्ति अधिकारी, संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी या पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि गैस सिलिंडर की कालाबाजारी करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत के लिए जिला मुख्यालय का हेल्पलाइन नंबर 05722-227042 जारी किया गया है। इसके अलावा उपभोक्ता ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों से भी संपर्क कर सकते हैं। आईओसीएल के विक्रय अधिकारी का मोबाइल नंबर 9971379911, बीपीसीएल का 9572380331 तथा एचपीसीएल का 8839380230 है।
विज्ञापन