फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity failed due to rain, people remained worried all night

Hathras News: बारिश में गुल हुई बिजली, पूरी रात परेशान रहे लोग

Fri, 20 Jun 2025 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 20 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Electricity failed due to rain, people remained worried all night
बारिश के चलते बुधवार को पूरी रात शहर के करीब 30 फीसदी इलाकों की बिजली ठप रही। हाथरस जंक्शन के सोखना फीडर की आपूर्ति 220 केवी की लाइन के खंभे को ऊंचा किए जाने के कारण बाधित रही।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब एक बजे से बारिश शुरू हुई। इसके साथ ही शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों की बिजली ठप हो गई। करीब एक घंटे बाद शहर में ज्यादातर जगहों पर आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया, लेकिन गिजरौली के शहरी फीडर की वीसीबी में कमी आने के कारण आपूर्ति सुबह 10 बजे तक बाधित रही। यानि पूरी रात बिजली न आने से करीब 15 हजार परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ी।
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड के मोहल्ले व कॉलोनियों के अलावा शहर के दिल्ली वाला मोहल्ला, सादाबाद गेट, बुर्ज वाला कुआं, चामड़ गेट, नाई का नगला, लाला का नगला, कंचन नगर, अशोक नगर सहित कई इलाके बिना बिजली के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन की शिफ्टिंग के चलते नौ घंटे ठप रही बिजली
मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाली 220 केवी की लाइन को इन-दिनों ऊंचा करने का काम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी मीतई-खैर लाइन को दूसरे खंभों पर शिफ्ट किया गया। इस कारण हाथरस जंक्शन के सोखना फीडर से कई गांवों को जाने वाली लाइन पर आपूर्ति बाधित रही। सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक कुल नौ घंटे आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे। यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहेगा।




रात एक बजे जैसे ही बारिश शुरू हुई, वैसे ही बिजली चली गई। इसके बाद हम इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह छह बजे तक बिजली नहीं आई। सुबह 10 बजे बिजली आई, तब काम हो सके। -वासुदेव शर्मा निवासी नाई का नगला।




हम सामान्य तौर पर बाहर पंखा लगाकर सोते हैं। रात के समय बारिश आने पर हम अंदर चले गए। उसी समय बिजली बंद हो गई। पूरी रात बिजली न आने से पंखों की हवा के लिए तरस गए।
-राजेंद्र चौधरी निवासी आगरा रोड।


वीसीबी में दिक्कत आने के कारण दो फीडरों की बिजली बाधित हुई थी। सुबह करीब 10 बजे पूरी आपूर्ति को सुचारू कर दिया गया है। बारिश में कई प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं, जिन्हें टीम भेजकर तत्काल सही कराया जा रहा है।

-संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता, हाथरस शहर।





मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हमारी दो लाइनें हैं, जिन्हें हम ऊंचा कर रहे हैं। इसमें से एक लाइन पर दो दिन काम किया जाना है। पहले दिन का काम बृहस्पतिवार को हुआ है। शुक्रवार को भी लाइन शिफ्टिंग के चलते सोखना फीडर पर दिक्कत रहेगी।
-हापेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed