{"_id":"66ef5b3d4c05a942d303e538","slug":"electric-current-falls-from-pole-into-water-teenager-dies-hathras-news-c-56-1-mrt1060-120516-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खंभे से पानी में उतरा करंट, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खंभे से पानी में उतरा करंट, किशोर की मौत
Sun, 22 Sep 2024 05:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:18 AM IST
सार
मोंटी शाम को बकरी चराने गया था। इस दौरान एक जगह पर जलभराव था। वहीं खंभे से पानी में करंट उतर रहा था। बकरी पानी में चली गई। उसके पीछे मोंटी भी पानी में चला गया और वहीं करंट से बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से किशोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के मोहल्ला नाई का नगला में 21 सितंबर शाम करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। यह हादसा विद्युत खंभे से रास्ते पर भरे पानी में करंट उतरने से हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मोहल्ला नाई का नगला निवासी 15 वर्षीय मोंटी पुत्र जीवनलाल शनिवार शाम को बकरी चराने गया था। इस दौरान एक जगह पर जलभराव था। वहीं खंभे से पानी में करंट उतर रहा था। बकरी पानी में चली गई। उसके पीछे मोंटी भी पानी में चला गया और वहीं करंट से बेहोश होकर गिर गया। वहां भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने उसे जैसे-तैसे बाहर निकाला। तत्काल सूचना देकर बिजली बंद कराई। लोग किशोर को उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
किशोर के घर पर कोहराम मच गया। पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मोहल्ला लाला का नगला में भी इसी तरह पानी में करंट उतरने से एक बच्चे की मौत हुई थी। बावजूद इसके विद्युत महकमे की ओर से लापरवाही बरती गई। इस कारण फिर एक और हादसा हो गया।
विज्ञापन