फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Elderly man murdered by slitting throat in Hathras

Hathras News: बुजुर्ग की गला रेतकर निर्मम हत्या, घर में जमीन पर पड़ा मिला शव, शरीर पर चोट के निशान

Fri, 09 Jan 2026 01:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 01:20 PM IST
सार

घर में लहूलुहान हालत में बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गई। गर्दन, चेहरे व आंख पर चोट के निशान हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Elderly man murdered by slitting throat in Hathras
बुजुर्ग की हत्या पर पहुंची पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हसायन के गांव अंडौली में 73 वर्षीय अमरनाथ की गला रेतकर हत्या कर दी गई। 9 जनवरी की सुबह उनका शव घर में लहूलुहान हालत में मिला। उनकी गर्दन, चेहरे व आंख पर चोट के निशान हैं। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड घटना स्थल पर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


अमरनाथ रिश्तेदार के घर में अकेले ही रहते थे। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह दूधिया घर पहुंचा तो वह बाहर नहीं निकले। दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं दी। इसके बाद आस-पड़ोसी एकत्रित हो गए। दरवाजा न खुलने पर पीछे के रास्ते से कुछ ग्रामीण मकान में दाखिल हुए। उन्होंने देखा कि अमरनाथ अपने कमरे में जमीन पर पड़े थे। उनका चेहरा लहूलुहान था। शोर मचाकर अंदर से दरवाजा खोला गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


एएसपी रामानंद कुशवाहा, सीओ जेएन अस्थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल को सुरक्षित किया गया। पुलिस व फॉरेसिक टीम ने मौके से संभावित सुराग एकत्रित किए। डॉग स्क्वायड ने दो घंटे तक छानबीन की, लेकिन कोई खास जानकारी हाथ नहीं लग सकी। हमलावर ने बड़ी ही बेरहमी से अमरनाथ का गला रेता है। उनका दाहिना चेहरा जख्मी है और दाहिनी आंख पर भी चोट के गहरे निशान पाए गए हैं, जो संघर्ष की ओर इशारा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

साधु वेश में रहते थे बुजुर्ग, ब्याज का था काम

मृतक के चचेरे भाई पूरन ने बताया कि अमरनाथ का स्वभाव काफी शांत था। पिछले 35 वर्षों से वह साधु वेश में ही रह रहे थे। परिवार में उनका कोई अन्य सदस्य नहीं है। पत्नी का देहांत हो चुका है। बच्चे उनके हैं नहीं। दो बहनें शादीशुदा हैं, जिनमें से एक की मृत्यु चुकी है। भाई ने बताया कि ढाई बीघा जमीन से ही वह गुजारा कर रहे थे। जिस मकान में वह रह रहे थे, वह उनकी मौसी के बेटे का है, जिनका परिवार दिल्ली में रहता है। ग्रामीणों ने ब्याज का काम करने की भी जानकारी पुलिस को दी।

हत्या की वजह अभी भी स्पष्ट नहीं
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, अभी तक हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस गांव के लोगों और मृतक के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। ब्याज के काम से पुलिस जांच की शुरूआत हुई है। इसी एंगल से आगे बढ़ते हुए पुलिस छानबीन कर रही है। इसके अतिरिक्त और कोई कारण पुलिस की नजर में नहीं आया है।

मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना को अंजाम देने वालों तक पुलिस पहुंच जाएगी।-रामानंद कुशवाहा, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed