{"_id":"69ef2c2f9dc28420270905e5","slug":"dumper-hit-the-bike-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डंपर ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारी, महिला के पैर की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डंपर ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मारी, महिला के पैर की हड्डी टूटी
Mon, 27 Apr 2026 02:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:59 PM IST
सार
कृष्णा लता अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर सिकंदराराऊ की तरफ आ रही थी। नगला जलाल पर सड़क पर मिट्टी डाल रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कृष्णा लता घायल होकर सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर नगला जलाल के पास 26 अप्रैल की दोपहर मिट्टी लदे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला के पैर की हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
कृष्णा लता (44) पत्नी सुखविंदर गांव मोहनपुरा कासगंज रविवार की दोपहर अपने पति के साथ बाइक पर बैठकर सिकंदराराऊ की तरफ आ रही थी। नगला जलाल पर सड़क पर मिट्टी डाल रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कृष्णा लता घायल होकर सड़क पर गिर गईं। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस से कृष्णलता को सीएचसी भिजवाया। यहां से गंभीर स्थिति में उनको रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
तीन दिन पहले महिला की हुई थी मौत
बता दें कि मथुरा बरेली हाईवे पर डंपर प्रतिदिन मिट्टी डाल रहे हैं। इन डंपरों के चलने का कोई निर्धारित समय नहीं है। दो दिन पूर्व एटा रोड के गांव मुगलगढ़ी पर इन्होंने एक बाइक में टक्कर मारी थी। हादसे में बाइक पर बैठी 28 वर्षीय युवती साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने कहा कि टक्कर मारने वाले डंपर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन