फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drought: Farmers holding paddy fields

सूखा : धान की फसल जोत रहे किसान

Tue, 19 Sep 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Tue, 19 Sep 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Drought: Farmers holding paddy fields
सूखा - फोटो : Amar Ujala
बारिश न होने के कारण धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। रजवाहों में पानी न होने के कारण किसानों के लिए फसल को बचाना मुश्किल हो रहा है। इसी को लेकर सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक किसान ने खेत में खड़ी धान की 27 बीघा फसल को  जोत दिया। 
विज्ञापन


बता दें कि इस वर्ष हाथरस जनपद सबसे कम वर्षा वाले जनपदों में शुमार हुआ है। जनपद में बड़ी संख्या में किसान धान की फसल करते हैं। बारिश के कारण धान की फसल को भरपूर पानी नहीं मिल पाया। फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई। गांव मऊ के किसान दिनेश पुंढीर ने खेत में खड़ी 27 बीघा फसल को जोत दिया है।
विज्ञापन


दिनेश का कहना है कि धान की फसल सूखने लगी थी। अब जल्द खेत में सरसों की फसल की बुवाई कर देंगे। दिनेश पुंढीर, कपसिया निवासी प्रेम प्रकाश सिंह, गांव चिरायल, चढ़रपुरा, कपसिया, मुबारकपुर, मानिकपुर समेत दर्जनों गांवों के किसानों का कहना है कि एक दो दिन में बारिश नहीं हुई तो वह भी अपनी धान की फसल जोत देंगे। किसानों का कहना है कि गांव के पास से माचुआ रहवाह गुजरता है। हजारों किसान इस पर आश्रित रहते हैं। कई साल से रजवाहा की सफाई नहीं हुई है। इसलिए यह सूखा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नहर की क्षमता के अनुसार लगातार पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन कम वर्षा के कारण धान उत्पादक किसानों को पानी की बहुत ज्यादा आवश्यकता है, जिसकी पूर्ति नहीं हो पा रही है, फिर भी विभाग अपने संसाधनों के अनुसार किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।
सीपी सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed