{"_id":"69cd75c0ed43110cc805a08c","slug":"dogs-run-unchecked-queues-form-for-anti-rabies-shots-hathras-news-c-56-1-hts1004-146635-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कुत्तों पर नहीं लगाम, एंटी रेबीज के लिए लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कुत्तों पर नहीं लगाम, एंटी रेबीज के लिए लगी कतार
Thu, 02 Apr 2026 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
शहर से लेकर देहात तक कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद इन खूंखार कुत्तों पर लगाम नहीं कसी जा सकी है। इसका सीधा असर जिला अस्पताल में देखने को मिल रहा है। बुधवार को 298 एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए, जिनमें से कुत्ता काटने के 116 नए मामले आए।
बुधवार की सुबह जैसे ही जिला अस्पताल का ओपीडी काउंटर खुला, वहां मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें बड़ी संख्या उन लोगों की थी, जिन्हें आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाया था। ओपीडी से लेकर इंजेक्शन रूम के बाहर तक लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। अपनी बारी के इंतजार में घंटों खड़े लोग स्वास्थ्य व्यवस्था और नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाते दिखे।
जिला अस्पताल पहुंचे अवनीश कुमार ने बताया कि बाइक पर चलते समय उन पर कुत्ते ने हमला कर दिया। गलियों और मुख्य चौराहों पर कुत्तों के झुंड जमा रहते हैं। राहगीरों या बाइक सवारों को देखते ही ये हिंसक हो जाते हैं। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा कुत्तों की नसबंदी कराने या उन्हें पकड़ने के लिए कोई ठोस अभियान नहीं चलाया जा रहा है। इस कारण उनकी संख्या और आक्रामकता दोनों बढ़ रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्टाफ को निर्देशित किया गया है कि किसी को भी बिना उपचार के वापस न भेजा जाए।
डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस