फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dogs have become dangerous, 3,000 people are becoming victims every month.

Hathras News: खूंखार हुए कुत्ते.. हर महीने तीन हजार लोग हो रहे शिकार

Thu, 11 Dec 2025 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dogs have become dangerous, 3,000 people are becoming victims every month.
शहर में घूमतेे कुत्ते।  संवाद - फोटो : samvad
शहर से लेकर गांव-देहात तक कुत्तों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। खूंखार हो रहे कुत्ते हाथरस शहर में ही हर महीने तीन हजार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आलम ये है कि बागला जिला अस्पताल में बुधवार को 105 लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। जिला अस्पताल में हर माह औसतन तीन हजार लोग एआरवी इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं जिले में सात सीएचसी हैं, इनमें भी रोजाना एक-दो लोग कुत्तों के काटने के बाद इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। समस्या की गंभीरता को देखते हुए अब बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी और जिले की सभी सीएचसी पर 24 घंटे एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि जख्मी लोगों को तत्काल राहत दिलाई जा सके। उन्हें समुचित उपचार मिल सके।
विज्ञापन





केस-एक

मुरसान के गांव पटैनी के रहने वाले अंकुश गौड़ की तीन साल की बेटी मानवी पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते उसके गाल से मांस काटकर ले गए। जख्मी मानवी को मंगलवार को इमरजेंसी में लाया गया था, जहां वैक्सीन लगवाई गई। यहां सर्जन न होने के कारण परिजन बच्ची को प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन





केस-दो

डाकखाने वाली गली के रहने वाले विपुल (51) पर मंगलवार रात कुत्ते ने हमला कर दिया। वे घर के बाहर खड़े थे। जख्मी हालत में इमरजेंसी पहुंचे तथा एआरवी इंजेक्शन लगवाया। विपुल ने बताया कि गलियों में अंधेरा होते ही बच्चों व बड़ों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





केस-तीन

सुरंगपुरा नयावास के रहने वाले विष्णु (22) पर भी मंगलवार रात कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में विष्णु का दाहिना पैर जख्मी हो गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।




केस-चार
घास की मंडी के रहने वाले आकाश प्रेमी (27) मंगलवार शाम घर लौट रहे थे। रास्ते में कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया। रात आठ बजे वे इमरजेंसी पहुंचे तथा एआरवी इंजेक्शन लगवाया।




केस-पांच

घंटाघर के रहने वाले आदर्श (17) भी शहर में घूमते कुत्तों का शिकार हो गए। मंगलवार शाम हुए हमले में उनके पैर में जख्म आया। एआरवी इंजेक्शन के लिए वे जिला अस्पताल पहुंचे।




केस-छह

हाथरस जंक्शन के गांव रामपुर निवासी माधव (13) पर मंगलवार शाम कुत्ते ने हमला किया। उसने माधव की जांघ पर काटा। घटना के समय वह घर के बाहर खड़े थे। पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। उन्हें भी परिजन आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।




केस-सात

हाथरस जंक्शन के गांव मिरगामई में मंगलवार की दोपहर नरेश (35) भी कुत्ते के हमले में घायल हो गए। काफी खून बहने के कारण वे जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार देकर खून रोका गया। साथ ही एआरवी इंजेक्शन लगाया गया।





शहर में बनेगा एनीमल बर्थ कंट्रोल सेंटर : ईओ
सड़क पर घूमते कुत्तों पर नियंत्रण करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सख्त रुख अपनाया है। इसके बाद से सभी राज्य इस मुद्दे को लेकर चेते हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद हाथरस सीवेज फार्म के पास पड़ी खाली जगह पर एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनवाएगी। ईओ रोहित सिंह ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही इस पर काम शुरू करा दिया जाएगा।




कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसको देखते हुए जिला अस्पताल की इमरजेंसी के साथ ही सभी सीएचसी पर 24 घंटे एआरवी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि पीड़ित को पहली खुराक जल्द से जल्द दी जा सके।
डाॅ.राजीव रॉय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed