फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Doctor five on two thousand patients, how to get treatment

दो हजार मरीज पर डॉक्टर पांच, कैसे मिले उपचार

Tue, 27 Sep 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से मरीजों को घंटों भटकना पड़ रहा है।इसके सापेक्ष यहां अस्पताल में महज 12 चिकित्सकों की तैनाती है।ऐसे में अब बिना उपचार कराए ही वापस लौट रहा हूं।

विज्ञापन
Doctor five on two thousand patients, how to get treatment
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से मरीजों को घंटों भटकना पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना डेढ़ से दो हजार मरीज आ रहे हैं। सोमवार को भी अस्पताल की ओपीडी में करीब दो हजार मरीज आए। जबकि वहां चिकित्सक महज पांच ही थे। ऐसे में चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों व तीमारदारों की कतारें लगी रही। काफी देर से कुछ मरीजों का नंबर आया तो कुछ मरीज बिना उपचार के ही वापस लौट गए।
बागला जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 25 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष यहां अस्पताल में महज 12 चिकित्सकों की तैनाती है। इसमें भी इन चिकित्सकों की इमरजेंसी वार्ड में भी ड्यूटी रहती है। सोमवार को जिला अस्पताल में करीब दो हजार मरीज आए। वहां ओपीडी में केवल पांच चिकित्सक ही मौजूद थे। ऐसे में घंटों इंतजार के बाद मरीजों का नंबर आया। कुछ मरीज तो बिना दिखाए वापस लौट गए।
विज्ञापन

- बेटे को बुखार की शिकायत है लेकिन यह बताया जा रहा है कि चिकित्सक ही मौजूद नहीं है। ऐसे में अब बिना उपचार कराए ही वापस लौट रहा हूं। - मनोज
- सांस लेने में दिक्कत हो रही है। काफी देर से लाइन में लगा हूं लेकिन अभी तक मेरा नंबर नहीं आया है। जिला अस्पताल में डाक्टरों की कमी है। - देवकीनंदन
- पैर में चोट लग गई है। प्लास्टर के लिए बताया गया है। काफी देर से आकर यहां बैठा हूं। लेकिन कोई संतोषजनक उपचार नहीं हो रहा। - बनी सिंह, मरीज
- जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। शासन को समय-समय पर इससे अवगत भी कराया जाता है। हमारी कोशिश रहती है कि हर आने वाले मरीज का बेहतर उपचार हो। - डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, बागला जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार, सांस से संबंधित बीमारी के रोगी बढ़े
सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश की मानें तो जिला अस्पताल में रोजाना डेढ़ से दो हजार मरीज आ रहे हैं। अब मौसम बदलने के साथ-साथ बुखार और सांस से संबंधित बीमारियों के रोगी बढ़ गए हैं। उनका कहना है बड़ों में जहां सांस के काफी रोगी अस्पताल आ रहे हैं तो बच्चों में निमोनिया जैसी बीमारी के रोगी अस्पताल आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed