फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Do not promise only, also take responsibility for development

केवल वादे नहीं करें, विकास की भी लें जिम्मेदारी

Wed, 03 Apr 2019 12:38 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Wed, 03 Apr 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Do not promise only, also take responsibility for development
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं मतदान की शपथ लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत हाथरस जंक्शन में देवी नगर रोड पर सरस्वती बाल विद्या मदिर इंटर कॉलेज में अमर उजाला की चौपाल में युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक यही बेबाकी से बोले कि सांसद ऐसा होना चाहिए, जो जीतने के बाद जनता से संपर्क में रहे और क्षेत्र में भ्रमण कर समस्याएं सुनकर उनका निदान कराए। इस मौके पर सभी ने पहले मतदान और फिर जलपान का नारा लगाते हुए मतदान करने और कराने की शपथ ली।
विज्ञापन


चौपाल में युवाओं का कहना था कि अक्सर ऐसा होता है कि यहां से जो व्यक्ति सांसद चुन जाता है। वह जीतने तक ही दिखाई देता है। उसके बाद वह गायब हो जाता है। यहां से काफी जनप्रतिनिधि चुने गए, लेकिन उनकी शक्ल अक्सर लोगों को दिखाई नहीं देती। जब वह क्षेत्र में आते ही नहीं हैं तो फिर जनता की समस्याओं का क्या निराकरण कराएंगे। छात्राएं और शिक्षिकाएं बोलीं कि आगे जो सांसद चुना जाए, वह महिला सशक्तीकरण की पहल जोर-शोर से करे। लड़कियों की शिक्षा पर ध्यान देने वाली सरकार बने और उन्हें विधिक जानकारियां भी दी जाएं। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन


शिक्षकों का कहना था कि हाथरस जंक्शन कस्बे में उच्च शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। अब ऐसा सांसद चुना जाए, जोकि इस तरफ ध्यान दे। जनता के बीच में हमेशा मौजूद रहे। जनता के दुख-दर्द में खड़ा दिखाई दे। केवल वादे नहीं करे। क्षेत्र का विकास भी कराए। इस मौके पर रजनी, शारदा सिंह, राजकुमार, उदयवीर सिंह, हिमांशु, मानवेंद्र, कृष्णा, पूजा, महिमा, शिवानी, चंचल, गुंजन, नेहा, प्रियांशी, तनीशा, वर्षा, अंजलि, गौरी, दिव्या, कुमकुम, प्राची, अंशू, ओमश्री, राखी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed