फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DM distributed nutrition pulses to 50 tuberculosis patients

Hathras News: डीएम ने 50 क्षय रोगियों को वितरित कीं पोषण डलिया

Tue, 27 Jun 2023 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 27 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
DM distributed nutrition pulses to 50 tuberculosis patients
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एमडीटीबी चिकित्सालय में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने 50 क्षय रोगियों के परिजनों को पोषण डलिया वितरित कीं। उन्होंने टीबी के मरीजों को गोद लेने वालों और निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन





अभियान के तहत पंकज प्रेमाकर ने पांच, संजीव कुमार ने चार, एसएसके ग्रुप ने चार, अजय भारती ने आठ, डाॅ. पीपी सिंह ने 10, सुहानी गैस सर्विस ने नौ, गोविंदराम अग्रवाल ने पांच और कमल पब्लिक स्कूल ने पांच मरीजों को गोद लिया। एमडीटीबी चिकित्सालय में सोमवार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के दौरान डीएम अर्चना वर्मा ने क्षय रोगियों को गोद लेने वाली संस्थाओं के संचालकों को बधाई दी।
विज्ञापन





उन्होंने सामाजिक संस्थाओं, औद्योगिक घरानों व सामाजिक लोगों से आह्नान किया कि बाकी क्षय रोगियों को भी बढ़-चढ़कर गोद लें और अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे क्षय उन्मूलन में उनके योगदान को याद रखा जा सके। उन्होंने क्षय रोगियों से नियमित रूप से दवाओं का सेवन करने व आवश्यक जांचों को नियमित रूप से कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. प्रवीन कुमार भारती ने कहा कि गोदनामा के तहत सामाजिक संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा गोद लिए गए प्रत्येक मरीज को उनके उपचार की अवधि तक प्रत्येक माह निर्धारित पोषण किट जैसे मूंगफली, भुना चना, गुड़, सत्तू, तिल, गजक, अन्य पोषण सप्लीमेंट-हॉर्लिक्स, बॉर्नवीटा, कॉमप्लान आदि दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed