{"_id":"60ec9b2a8ebc3e13531a5f27","slug":"dm-angry-over-slow-progress-of-making-ayushman-golden-card-hathras-news-ali267953689","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक कर डीएम रमेश रंजन ने विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्यों तथा पेंशन, राशन, आयुष्मान भारत योजना, उद्योग आदि जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारिओं को पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से दवाइयों की उपलब्धता, एंबुलेंस, विशेष सर्विलांस अभियानकी प्रगति, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, वेक्टर जनित रोग, आयुष्मान गोल्डन कार्ड के बनाने आदि के बारे में जानकारी ली। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में सुधार लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को खुले में घूम रहे निराश्रित आवारा पशुओं को तत्काल पकड़वाने व गोशाला में संरक्षित करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही सहभागिता योजना तथा टीकाकरण में प्रगति संतोषजनक न होने पर अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को जर्जर एवं खराब सड़कों की लिस्ट तैयार करते हुए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि धनराशि की आवश्यकता हो तो मुख्यालय को पत्र के माध्यम से अवगत कराएं। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालयों में जिला पंचायत राज विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रगति संतोषजनक न होने पर जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को कायाकल्प के तहत कराए जा रहे कार्यों को चार भागों में विभक्त करते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पंचायत भवनों के लंबित निर्माण कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए अमृत योजना के दौरान की गई सड़कों की खुदाई के पश्चात जहां पर भी मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है, उन सड़कों की मरम्मत कराने को कहा।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके यहां विद्युत विभाग से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उनकी सूची तैयार करते हुए कल शाम तक मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। विभिन्न विभिन्न द्वारा संचालित योजनाओं एवं निर्माण कार्य की प्रगति का ग्रेड संतोषजनक न होने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य को गुणवत्ता के आधार पर समय पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने इसके अलावा अमृत योजना, सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान योजना, ग्रामीण/शहरी आवास योजना, मनरेगा, पोषण मिशन, ग्रामीण विद्युतीकरण आदि की स्थिति का जायजा लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह मानक एवं गुणवत्ता सहित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन जल निगम आदि अधिकारी मौजूद थे।