फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District Election Officer issued notification of Zilla Panchayat President by-election

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव की अधिसूचना की जारी

Sat, 13 Jul 2019 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
District Election Officer issued notification of Zilla Panchayat President by-election
जिपं. अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

22 को जमा होंगे नामांकन पत्र, 29 को मतदान और उसी दिन होगी मतगणना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव की तारीख तय होते ही जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के बाद अब जिला स्तर से भी इस महत्वपूर्ण चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अधिसूचना जारी करते हुए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि 22 जुलाई को डीएम न्यायालय कक्ष में नामांकन दाखिल किए जाएंगे। विशेष परिस्थतियों में यह नामांकन पत्र भरकर सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला को दिए जा सकते है। नामांकन पत्र 22 जुलाई को 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक लिए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच डीएम न्यायालय कक्ष में 22 जुलाई को दोपहर तीन बजे के बाद होगी।
विज्ञापन

उम्मीदवारी की वापसी 25 जुलाई को 11 से दोपहर तीन बजे तक होगी। मतदान 29 जुलाई को 11 बजे से दोपहर तीन बजे के मध्य होगा। मतगणना तीन बजे के बाद होगी। नामांकन प्रपत्र 15 जुलाई से 22 जुलाई तक निर्वाचन अधिकारी के न्यायालय कक्ष से प्राप्त किए जा सकते हैं। चुनाव के बीच में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम बनाए गए एआरओ
हाथरस। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए डीएम ने एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नामित किया है। वह पूरी चुनाव प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed