फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   District Court for the land acquisition soon

जिला न्यायालय के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द

Sun, 04 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 04 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
District Court for the land acquisition soon
कचहरी परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेस रूम का निरीक्षण करतीं न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल - फोटो : amar ujala
 जिला न्यायालय के नए भवन के लिए जमीन के अधिग्रहण में हो रही देरी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि भूमि अधिग्रहण का काम राज्य सरकार के स्तर पर अटका हुआ है।
विज्ञापन


वह अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास कर रही हैं। जल्द ही जमीन के अधिग्रहण का रास्ता साफ हो जाएगा। न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए अधिवक्ताओं को यह भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने कहा कि उन्हें हैरानी है कि साल 1999 से कोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का मामला लटका हुआ है।

एक बार जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव खारिज भी हो चुका है। उन्हाेंने कहा कि पहले से ही अधिग्रहण को लेकर काफी देरी हो चुकी है, अब उनकी कोशिश यही होगी कि जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाए। बार काउंसिल ने डीजे कक्ष में न्यायमूर्ति से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में बताया था। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव तिवारी ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा का मामला भी न्यायमूर्ति के सामने रखा। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में कई बार हत्याएं और बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के नए भवन की मांग के बाद न्यायमूर्ति ने उन्हें जल्द जमीन अधिग्रहण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वह खुद इस मामले को देखेंगी और प्रक्रिया में तेजी लाने की कोशिश करेंगी। कार्यक्रम में एक अधिवक्ता ने काका हाथरस की कविता सुनाकर जिले के विकास की सुस्त गति पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।


इससे पहले सुनीता अग्रवाल ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उनके साथ जनपद न्यायाधीश अजीत सिंह, एडीजे राजेश तोलिया, एडीजे तृतीय एसएन त्रिपाठी, सुरेंद्र मोहन सहाय व राजकुमार बंसल, सीजेएम गौरव कुमार समेत सभी न्यायिक अधिकारी और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश गुप्ता, सचिव दिनेश गौतम समेत बार के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिवक्ताओं में डीजीसी प्रमोद कुमार गुप्ता, अतुल आंधीवाल, अजय भारद्वाज, दिनेश देशमुख, विशंभर सिंह एडवोकेट, पूर्व सचिव वीरेंद्र चौधरी, एडीजीसी बंटी शर्मा, प्रशांत शर्मा, सीपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed