फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dirty water supply from the tap of Nagar Panchayat

नगर पंचायत के नलों से हो रही गंदे पानी की आपूर्ति

Thu, 13 May 2021 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Dirty water supply from the tap of Nagar Panchayat
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर में एक तरफ लोग कोरोना महामारी से बचने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। वहीं नगर पंचायत लोगों को शुद्ध पानी की सप्लाई भी नहीं दे पा रही। नगर पंचायत के टोंटी के नलों से आ रहे गंदे पानी का उपयोग लोग किसी भी प्रकार से नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, जिन लोगों को इसी पानी को पीना मजबूरी है, उनकी सेहत खराब हो रही है। नगर के ज्यादातर हिस्सों में ऐसी शिकायत बनी हुई है।
पहले ही संक्रमण और बीमारी के खतरे से लोग डरे हुए हैं, उस पर नलों से गंदे पानी की आपूर्ति ने लोगों को और परेशान कर दिया है। नगर के अधिकांश इलाकों में नगर पंचायत के टोंटी के नल लगे हुए हैं। इस पानी का प्रयोग सर्वाधिक कपड़े धोने, साफ सफाई आदि में किया जाता है, कुछ जगहों पर लोग इसे पीने के लिए भी इस्तेमाल करते हैैं।
विज्ञापन

लेकिन इन नलों से पिछले करीब एक हफ्ते से कस्बे के मोहल्ला वंशीवाला, मिर्जापाड़ा, कस्बा कोठी द्वार सहित कई गली मोहल्लों में सुबह शाम गंदा बदबूदार पानी आ रहा है। एक हफ्ते से लोगों की इस परेशानी को दूर नहीं किया गया है। लोगों में आशंका है कि महामारी के मौजूदा दौर में गंदे पानी की आपूर्ति बीमारी फैला सकती है। कुछ लोगों ने डीएम व अन्य अधिकारियों को ट्वीट कर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले 10 दिन से नलों में गंदा पानी आ रहा है। आखिर, कैसे इस गंदे पानी का उपयोग करें। साफ पानी आने की आस में पानी भर लेते हैं, लेकिन इसे बहाना पड़ता है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - फूलमाला देवी, मोहल्ला वंशीवाला
- नगर पंचायत के टोंटी के नलों से न तो पीने योग्य पानी नहीं आ रहा है और न ही किसी अन्य तरह से उपयोग किया जा सकता है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। स्थानीय अधिकारी सुन नहीं रहे, उन्होंने डीएम को ट्वीट कर समस्या के समाधान की मांग की है। - तपन जौहर, मोहल्ला वंशीवाला
- कोरोना महामारी के इस दौर में नलों से आ रहे गंदे पानी से लोग बीमार पड़ सकते हैं, लेकिन नगर पंचायत इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। एक हफॅ्ता से अधिक हो गया, लेकिन अभी तक नलों से साफ पानी नहीं आया है। - अनिल शेखर, मोहल्ला वंशीवाला

- नगर पंचायत का एक नलकूप खराब था, जिसकी वजह से नगर के कई हिस्सों में पानी के साथ बालू पहुंच रही थी। शिकायत मिलने पर समस्या का समाधान कराया गया है। आज से लोगों को साफ पानी की आपूर्ति प्राप्त होगी। - रविकांत अग्रवाल, चेयरमैन, सादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed