{"_id":"64ab07f5606bcde70b09f4a4","slug":"dilapidated-wires-will-be-changed-on-137-feeders-from-146-crores-hathras-news-c-56-1-sali1016-1992-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 146 करोड़ से 137 फीडरों पर बदलेंगे जर्जर तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 146 करोड़ से 137 फीडरों पर बदलेंगे जर्जर तार
Mon, 10 Jul 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिले में विद्युत उपभोक्ताओं को अब जल्द ही लोकल फॉल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। विभाग की ओर से जिले में 146 करोड़ रुपये की लागत से 137 विद्युत फीडरों के जर्जर विद्युत तारों को हटाकर बंच केबल डाली जाएगी। कुछ फीडरों पर यह कार्य शुरू कर दिया गया है। विद्युत विभाग को इसके लिए बंच केबल प्राप्त हो गई है।
शहर से लेकर देहात तक जर्जर विद्युत तारों की वजह से लोकल फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। इस कारण उपभोक्ताओं को कई घंटे तक बिजली न आने की समस्या से जूझना पड़ता है। जरा सी बारिश व आंधी आने पर जर्जर तार टूट जाते हैं। इस कारण कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी रहती है। इस समस्या को लेकर पूर्व में कई बार लोगों ने शिकायतें की हैं।
अब इस मामले में विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। विभाग की ओर से रिवेम्प योजना के तहत 146 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। योजना में 137 फीडरों को चिन्हित किया गया है। इन फीडरों में जर्जर तारों को हटाकर बंच केबल डाली जाएगी। इससे इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में विद्युत फीडरों पर डलेगी बंच केबल
क्षेत्र-- फीडरों की संख्या
हाथरस शहर-- 20
मेंडू, मुरसान विद्युत फीडर-- 50
सिकंदराराऊ, सासनी, हसायन, हाथरस जंक्शन-- 67
सादाबाद विद्युत फीडर-- 45
जिले के 182 फीडरों के जर्जर तारों को हटाकर बंच केबल डाली जाएगी। इसके लिए बंच केबल भी प्राप्त हो गई है। रिवेम्प योजना के तहत 146 करोड़ रुपये से तारों को बदलने का काम किया जाएगा।
-एमपी सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
शहर से लेकर देहात तक जर्जर विद्युत तारों की वजह से लोकल फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। इस कारण उपभोक्ताओं को कई घंटे तक बिजली न आने की समस्या से जूझना पड़ता है। जरा सी बारिश व आंधी आने पर जर्जर तार टूट जाते हैं। इस कारण कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी रहती है। इस समस्या को लेकर पूर्व में कई बार लोगों ने शिकायतें की हैं।
विज्ञापन
अब इस मामले में विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। विभाग की ओर से रिवेम्प योजना के तहत 146 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाई गई है। योजना में 137 फीडरों को चिन्हित किया गया है। इन फीडरों में जर्जर तारों को हटाकर बंच केबल डाली जाएगी। इससे इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में विद्युत फीडरों पर डलेगी बंच केबल
क्षेत्र
हाथरस शहर
मेंडू, मुरसान विद्युत फीडर
सिकंदराराऊ, सासनी, हसायन, हाथरस जंक्शन
सादाबाद विद्युत फीडर