{"_id":"65450456c0c4c720c2081efb","slug":"devar-caught-bhabhi-with-bad-intentions-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बुरी नीयत से भाभी को पकड़ा, बेड पर लिटाया, शोर मचते ही चेन तोड़कर भागा देवर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बुरी नीयत से भाभी को पकड़ा, बेड पर लिटाया, शोर मचते ही चेन तोड़कर भागा देवर, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
Fri, 03 Nov 2023 08:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 03 Nov 2023 08:01 PM IST
सार
देवर ने अपनी विधवा भाभी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। जब भाभी ने शोर मचाया, तो देवर जान से मारने की धमकी देकर गले से चेन लेकर भाग गया। कोर्ट ेके आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर में न्यायालय के आदेश पर घर में घुसकर बुरी नीयत से महिला को देवर द्वारा दबोचने व विरोध करने पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के सीकना पान गली निवासी एक महिला ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह विधवा है और अपने पुस्तैनी मकान में रहती है। उसका देवर निवासी गली सीकनापान उस पर बुरी नजर रखता है और कई बार अकेला पाकर अश्लील हरकत कर चुका है । लेकिन जैसे-तैसे वह अपनी इज्जत बचाती चली आ रही है। 31 जुलाई को वह अपने कमरे में साफ-सफाई कर रही थी। उसका बेटा नौकरी पर और बेटी कोचिंग गई थी।
विज्ञापन
तभी भाभी को अकेला पाकर देवर कमरे में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। गलत काम करने के लिए पलंग पर गिरा लिया। महिला ने जैसे ही शोर मचाया, तो उसी समय बेटी और पड़ोसी की महिला आ गई। जिन्हें देखकर देवर भागने लगा और जाते-जाते गले से सोने की चेन तोड़ कर ले गया। देवर धमकी दे गया कि पुलिस में शिकायत की तो सभी को जान से मार दूंगा। बेटी ने महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने देवर का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन