{"_id":"59d3d53d4f1c1bf3538b5ac2","slug":"demand-of-dm-s-janata-darbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के जनता दरबार में उमड़े फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के जनता दरबार में उमड़े फरियादी
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस
- फोटो : Amar Ujala
जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील सासनी में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई हुई। समाधान दिवस में 250 प्रार्थना पत्रों में से 42 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में निस्तारण करके एसडीएम को समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
सासनी में आयोजित समाधान दिवस में डीएम अमित कुमार सिंह ने एसडीएम अंजुम बी एवं अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याएं सुनीं। डीएम ने शासन और प्रशासन की प्राथमिकता के अनुरूप जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने जोर देकर अधिकारियों से कहा कि वे जनसमस्याओं को गंभीरता से लें और उनका प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें।
तहसील समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का एक सप्ताह में निस्तारित करके एसडीएम को समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने दिव्यांगों की जांच कर मौके पर ही 33 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी कर राहत दी। इस मौके पर कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक ढंग से खेतीबाड़ी करने, फसल उत्पादन में वृद्धि के लिए वैज्ञानिक तौर-तरीके अपनाने तथा पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशुओं में होने वाले रोगों तथा उनके निदान को आवश्यक उपायों के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी। तहसील दिवस में जनपद स्तरीय समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।