{"_id":"5c51f03fbdec2273aa6baba5","slug":"death-of-a-young-man-in-sadabad-collision-with-tree-in-khandauli-area-kohram","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंदौली क्षेत्र में पेड़ से टकराई कार सादाबाद के युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंदौली क्षेत्र में पेड़ से टकराई कार सादाबाद के युवक की मौत, कोहराम
Thu, 31 Jan 2019 12:16 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
मृत जीतू का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। आगरा में आयोजित शादी समारोह से वापस लौट रहे एक कार खंदौली थाना क्षेत्र में मई-खंदौली रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास एक पेड़ से जा टकराई, जिससे कार चला रहे सादाबाद के युवक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार आठ से दस लोग घायल हो गए। इन घायलों में से तीन की हालत नाजुक बताई जाती है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम मृतक के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला मंदिर वाला आगराबाईपास रोड निवासी सुरेंशचंद्र का बेटा जितेंद्र उर्फ जीतू मंगलवार की रात नरायच आगरा में एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। कार में उसके साथ डौली पुत्री लायक सिंह, सनी पुत्र लायक सिंह, करिश्मा पुत्री प्रेमचंद्र, निशा पुत्री प्रेमबिहारी, छोटू पुत्र दयाराम, नेहा पुत्री प्रेमबिहारी, अमित पुत्र दयाराम निवासी शाह नगर थाना सकरौली एटा भी थे।
बताते हैं कि यह सभी शादी समारोह से वापस बिसावर सादाबाद के लिए जा रहे थे, लेकिन जब कार मई खंदौली रोड पर पहुंची तो एसआर पेट्रोल पंप के पास एक वाहन को बचाने के चक्कर में कार असंतुलित हो गई और सड़क किनारे लगे एक पेड़ से जा टकराई, हादसा इतना भीषण था कि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चला रहे जीतू की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर जीतू के परिजन भी पहुंच गए। देर शाम जब जीतू का शव घर आया तो कोहराम मच गया। करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। देरशाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।