फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of young man found hanging from electric pole

Hathras News: बिजली के खंभे लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 19 Apr 2024 07:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 07:15 PM IST
सार

युवक घर से घेर पर सोने के लिए गया था, लेकिन उसके बाद सुबह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अगली सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तो पवन का शव खंभे पर फंदे से लटका दिखा। 

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from electric pole
मृतक पवन उर्फ पवनी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के गांव लहरा में 19 अप्रैल सुबह एक विद्युत खंभे पर युवक का शव लटका मिला। युवक घर से घेर पर सोने के लिए निकला था। शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंचे गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन

युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा निवासी 19 वर्षीय पवन उर्फ पवनी पुत्र राजू बकरियों का पालन करता है। बीते रोज वह घर से घेर पर सोने के लिए गया था, लेकिन उसके बाद सुबह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 19 अप्रैल सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे, तो पवन का शव खंभे पर फंदे से लटका दिखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। खंभे पर बिजली के तार नहीं लगे हुए थे। परिजन समेत ग्रामीण युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जता रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय ने बताया है कि प्रथमदृष्टया युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed