फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dead body of married woman from Hathras found in Mathura

Hathras News: हाथरस की विवाहिता का मथुरा में मिला शव, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Sat, 05 Oct 2024 10:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 10:27 PM IST
सार

गांव गढ़ी जैनी निवासी भगवान सिंह ने करीब तीन माह पूर्व अपनी 19 वर्षीय बेटी साधना की शादी अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव हरिरामपुर निवासी नरेश के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल में पति व पत्नी में विवाद शुरू हो गया। इस कारण साधना मायके आ गई। 

विज्ञापन
Dead body of married woman from Hathras found in Mathura
मृतका साधना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी जैनी निवासी एक विवाहिता का शव मथुरा के राया क्षेत्र में भूड़री गांव के निकट मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि पति व अन्य ससुरालियों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को फेंका है। मथुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके पक्ष को सौंप दिया।

विज्ञापन

 
गांव गढ़ी जैनी निवासी भगवान सिंह ने करीब तीन माह पूर्व अपनी 19 वर्षीय बेटी साधना की शादी अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव हरिरामपुर निवासी नरेश के साथ की थी। शादी के बाद से ससुराल में पति व पत्नी में विवाद शुरू हो गया। इस कारण साधना मायके आ गई। 
विज्ञापन


मृतका के पिता भगवान सिंह का आरोप है कि दो दिन पहले नरेश गांव गढ़ी जैनी से साधना को जबरन अपने साथ लेकर गया था। इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने हाथरस गेट पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजन साधना की तलाश में जुट गए। 4 अक्टूबर को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी का शव  राया क्षेत्र के गांव भूड़री में मिला है। मृतका के पिता ने पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed