{"_id":"65f3398de5b925095d021485","slug":"dead-body-of-former-hathras-municipality-sabhasad-found-in-agra-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आगरा में मिला नगर पालिका के पूर्व सभासद का शव, मौत की वजह नहीं है साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आगरा में मिला नगर पालिका के पूर्व सभासद का शव, मौत की वजह नहीं है साफ
Thu, 14 Mar 2024 11:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:23 PM IST
सार
मथुरा रोड मधुगढ़ी निवासी प्रदीप शर्मा नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद थे। परिजनों को सूचना मिली कि उनका आगरा में शव मिला है। जानकारी होने पर तुरंत ही परिजन आगरा शव ले जाने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
मृतक पूर्व सभासद प्रदीप शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस नगर पालिका के पूर्व सभासद की आगरा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पूर्व सभासद का शव 14 मार्च को आगरा में मिला। परिजन भी शव लेने के लिए आगरा के लिए रवाना हो गए। देर रात तक पूर्व सभासद का शव यहां आने की उम्मीद थी।
विज्ञापन
शहर के मथुरा रोड मधुगढ़ी निवासी लगभग 50 वर्षीय प्रदीप शर्मा नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद थे। 14 मार्च को परिजनों को सूचना मिली कि पूर्व सभासद का आगरा में शव मिला है। जानकारी होने पर तुरंत ही परिजन आगरा शव ले जाने के लिए रवाना हो गए। देर रात तक उनका शव यहां पहुंचने की उम्मीद थी।
विज्ञापन