{"_id":"66ae68f4f6d88bd1de06b7c9","slug":"dead-body-of-a-married-woman-hanged-accused-of-dowry-death-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फंदे पर लटका महिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फंदे पर लटका महिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप
Sat, 03 Aug 2024 10:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:59 PM IST
सार
मृतका के भाई हरपाल ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है।
विज्ञापन
मृतका पूजा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नगला भोजा में एक विवाहिता पूजा का शव फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पूजा नगला भोजा निवासी विनीत की पत्नी थी। 3 अगस्त शाम हुई इस घटना की जानकारी पर अतरौली के गांव नरौना 12 नंबर से पूजा के मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका के भाई हरपाल ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। बाद में ये एकत्र होकर कोतवाली सदर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सीओ राम प्रवेश ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन