{"_id":"6832208c82241e1dab01a246","slug":"days-will-improve-for-unclaimed-roads-pwd-made-a-plan-hathras-news-c-56-1-mrt1060-131989-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लावारिस सड़कों के सुधरेंगे दिन, लोनिवि ने बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लावारिस सड़कों के सुधरेंगे दिन, लोनिवि ने बनाई योजना
Sun, 25 May 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 25 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
जिले की लावारिस सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से अहम कदम उठाया गया है। इन सड़कों को न केवल किसी न किसी विभाग में दर्ज कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, बल्कि इनके निर्माण की कार्य योजना भी तैयार की जा रही है।
जिले की करीब 52 लावारिस सड़कें अभी भी लावारिस हैं। इनके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की गई है। शासन द्वारा भेजे गए मानक के आधार पर वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए भेजी गई कार्ययोजना में करीब 300 अन्य सड़कों को भी शामिल किया गया है। यह वह सड़कें हैं, जो दो या तीन गांव को जोड़ती हैं या फिर इससे भी छोटी हैं और इनके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता।
अब इन सड़कों का निर्माण कराने का बीड़ा लोक निर्माण विभाग ने उठाया है। विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा भेजे गए विभिन्न मानकों वाले एक प्रारूप पर करीब 300 छोटी सड़कों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर भेजी गई है। शासन से इन सड़कों का चयन होने के बाद इनका आगणन तैयार किया जाएगा।